{"vars":{"id": "93802:4123"}}

up news : खत्म हुआ इंतजार, यूपी में 12 जिलों से होकर गुजरेगा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, इस दिन होगी शुरुआत

up news : वैसे तो इस समय में यूपी में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, लेकिन यूपी की अन्य शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अब जल्द ही सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे (UP New Expressway Project) के निर्माण से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को एक और बड़ी सुविधा मिल जाएगी। आइए खबर में जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे के बारे में।

 

HR Breaking News : (up news) यूपी का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा रोड प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। अब यूपी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट (UP new Project) गंगा समाप्ति के कगार पर है। यूपी का ये नया और सबसे लंबा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे के बारे में।

 

 

इतनी आएगी निर्माणी लागत


बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway news) अपने निर्माण कार्य के आखिरी चरण में है। इस एक्सप्रेसवे में तकरीबन 36,000 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा होगा और इससे राज्य की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से यूपी में एक्सप्रेस (UP Expressway Updates) वे की एक और परियोजना पूरी हो जाएगी। 

कौन सा है ये सबसे लंबा एक्सप्रेसवे


बता दें कि देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Updates) है, जो मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के बाद आता है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 12 जिलों के 518 गांवों से होकर किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा कुछ ही समय में पूरी की जा सकेगी। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ-बुलंदशहर (NH 334) पर बिजौली गांव से होगी और प्रयागराज के जुदापुर दादू गांव (NH 19) तक फैला होगा।

तेज रफ्तार से धर्राटा भरेंगे वाहन


यूपी में बन रहे इस लंबे एक्सप्रेसवे (long expressway In UP) पर तेज रफ्तार से वाहन धर्राटा भर सकेंगे और इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा, सर्विस रोड, स्ट्रीट लाइट्स, डिस्प्ले बोर्ड, हर एक किलोमीटर पर कैमरे और पेड़-पौधों की रोपाई जैसी कई अन्य सुविधाओं को काम लगभग पूरा हो चुका है। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा एक्सप्रेसवे


सिर्फ इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) पर बड़े विमानों के उतरने की सुविधा भी दी जाएगी और गंगा व रामगंगा पर दो विशाल पुलों को भी बनाया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा,  लेकिन आगे जाकर इसे आठ लेन तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

कब तक पूरा तैयार हो जाएगा एक्सप्रेसवे


हालांकि बारिश के चलते कुछ समय के लिए सर्विस लेन का काम (service lane work) रोक दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से तेजी से निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।अब हाल ही में प्रयागराज के जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी कार्यों को 2 नवंबर 2025 तक पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। जैसे ही यह परियोजना पूरी होती है तो उसके बाद यूपी के पास देश के शीर्ष 10 में से पांच एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) ऐसे होंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।