UP News : यूपी के इन सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने नहीं मिलेगी सैलरी, योगी सरकार का सख्त फैसला

UP government employees news : एक ओर जहां यूपी सरकार के कर्मचारी सैलरी हाइक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच योगी सरकार के एक सख्त फैसले से कर्मचारियों को झटका लगने वाला है। दरअसल, योगी सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं। जो कर्मचारी सरकार के इन शर्तों व नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें फरवरी की सैलरी नहीं दी जाएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 
 
 

HR Breaking News (ब्यूरो)। यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि यूपी के लाखों कर्मरियों का फरवरी का वेतन रुक (UP government employees salary Update) सकता है। दरअसल, सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर 28 फरवरी तक कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्‍योरा देने को कहा गया था। ऐसे में अगर जो कर्मचारी सरकान के इन नियमों व शर्तों का पालन नहीं करते हैं उन्हें फरवरी महीने का मार्च में मिलने वाला वेतन नहीं मिलेगा। 

Pearl Farming Business : थोड़े निवेश के जरीए इस बिजनेस से कमा सकते है लाखों रूपयें का मुनाफा, गावं से ही कर सकते है शुरूआत
 
28 से पहले नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा तो नहीं मिलेगा सैलरी - 

जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2024 को अपनी चल और अचल संपत्तियों का ब्‍योरा मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर देने का आदेश दिया था। हालांकि, कर्मचारियों की ओर से ब्‍योरा न देने पर सरकार कई बार अंतिम तिथि को आगे बढ़ा चुकी है। रिपोर्ट में आंकड़े सामने आए हैं कि अभी भी लाखों कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर ब्‍योरा नहीं दे पाए हैं। सरकार की ओर से अब 28 फरवरी 2025 तक ब्‍योरे की जानकारी देने को कहा गया है। 

योगी सरकार के सख्त निर्देश - 

जो कर्मचारी 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्‍योरा नहीं दे पाए तो उनका वेतन रोकने (UP government employees salary stop) का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही योगी सरकार ने सर्विस बुक को भी मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह की छुट्‌टियों को भी मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही लेने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा साल 2023-24 की सालाना मूल्यांकन रिपोर्ट (APR) मानव संपदा पोर्टल के जरिये ही ऑनलाइन दाखिल करने को कहा था।