{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP News : यूपी सरकार एक्सप्रेसवे के निर्माण में बनाएगी नया रिकॉर्ड, इन जिलों में बनेंगे 9 नए एक्सप्रेसवे

UP News - उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन परियोजनाओं के अलावा 9 नए एक्सप्रेसवे की परियोजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे प्रदेश की स्थिति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है-
 

HR Breaking News, Digital Desk- (UP News) उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक 6 एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है, जिस पर वाहन तेज गति से चल रहे हैं। ये एक्सप्रेसवे (expressway) उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति दे रहे हैं और समय की बचत हो रही है। 

वहीं, 6 एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के अलावा 9 नए एक्सप्रेसवे की परियोजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे प्रदेश की स्थिति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।

यूपी सरकार एक्सप्रेसवे निर्माण में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। सरकार ने 9 नए एक्सप्रेसवे के प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश में एक्सप्रेसवे की कुल संख्या 12 से बढ़कर 21 हो जाएगी। अभी 6 एक्सप्रेसवे चालू हैं और 6 का निर्माण कार्य चल रहा है। इन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश की कनेक्टिविटी और विकास को और गति मिलेगी।

क्या कहते हैं अधिकारी?

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने 9 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना शुरू की है, जिसका लक्ष्य पूरे उत्तर प्रदेश को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। UPEIDA के एसीईओ, श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना प्रदेश के सभी जिलों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की है। इन नए एक्सप्रेसवे का निर्माण औद्योगिक विकास को गति देगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। इस पहल से प्रदेश के हर कोने में सुगम परिवहन सुनिश्चित होगा, जिससे व्यापार और वाणिज्य को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश में संचालित एक्सप्रेसवे-

एक्सप्रेसवे का नाम - लंबाई-

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 24.53 किलोमीटर

यमुना एक्सप्रेसवे 165 किलोमीटर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किलोमीटर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किलोमीटर

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किलोमीटर

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे 96 किलोमीटर

कुल लंबाई 1224.53 किलोमीटर

20 हजार करोड़ से अधिक खर्च-

प्रदेश में एक्सप्रेसवे की नई परियोजनाओं पर 20 हजार करोड़ से अधिक खर्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में रीवा लिंक एक्सप्रेसवे (Rewa Link Expressway), मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के साथ-साथ गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे एवं गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं।
 

प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे-

एक्सप्रेसवे का नाम - लंबाई

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे - 91 किलोमीटर

गंगा एक्सप्रेसवे - 594 किलोमीटर

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे - 15.20 किलोमीटर

दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे - 210 किलोमीटर

बलिया लिंक एक्सप्रेसवे - 114 किलोमीटर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे - 63 किलोमीटर

कुल लंबाई - 1087.20 किलोमीटर

एनएचएआई-यूपीडा के जिम्मे काम-

प्रदेश में अभी छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं। इसमें से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) का निर्माण एनएचएआई की ओर से कराया गया है। अभी बन रहे 6 एक्सप्रेसवे में से तीन यूपीडा और तीन एनएचएआई की ओर से तैयार कराया जा रहा है। प्रस्तावित 9 एक्सप्रेसवे में सात का निर्माण यूपीडा के जरिए कराए जाने की तैयारी है।

वहीं, दो एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य एनएचएआई के स्तर पर कराया जाएगा। इसमें गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे शामिल हैं। दोनों एक्सप्रेसवे यूपी की तस्वीर को बदलने वाले साबित होंगे।

यूपी में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे-

एक्सप्रेसवे का नाम - लंबाई

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे - 49.96 किलोमीटर

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक) - 90.84 किलोमीटर

जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे वाया बुलंदशहर) - 74.30 किलोमीटर

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे - 118.90 किलोमीटर

विंध्य एक्सप्रेसवे - 320 किलोमीटर

मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश सीमा तक) - 120 किलोमीटर

चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे - 70 किलोमीटर

गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेसवे - 519 किलोमीटर

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे - 700 किलोमीटर

कुल लंबाई - 2063 किलोमीटर

4374 किलोमीटर में एक्सप्रेसवे-

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2063 किलोमीटर के नौ नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव दिया है। इनके बनने से प्रदेश में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 4374 किलोमीटर हो जाएगी, जो देश में सबसे अधिक होगी। यह उपलब्धि अन्य राज्यों से कम से कम पांच साल पहले हासिल हो जाएगी।