उत्तर प्रदेश : पति को चाय पिला कर सुलाने के बाद देवर के जा पहुंची पत्नी, फिर सबको चल गया पता
affair with devar : महिला का अफेयर उसके देवर के साथ चल रहा था और वो मौका देख कर देवर के पास चली जाती थी, इस दिन भी महिला ने पति को नशीली चाय पिला कर देवर के पास जा पहुंची और उसके बाद पूरे परिवार को इस्क्के बारे में पता चल गया
HR Breaking News, New Delhi : उत्तर प्रदेश के आगर जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि देवर से उसके संबंध बन गए थे। पति का साथ वो किसी भी कीमत पर छोड़ना चाहती थी। इसलिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने जूता कारीगर पति को पहले जहरीली चाय पिलाई। पति के प्राण जब जहर भी न ले सका, तो उसने साफी से गला घोंटकर पति का कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है।
Husband Wife Dispute : पत्नी की सहेली के साथ की शादी और वीडियो रिकॉर्ड करके दुनिया को बताई सच्चाई
ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में अशोक कुमार जूता कारीगर था। वह आगरा की एक जूता फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक आठ नवंबर की रात उसकी पत्नी कंचन ने अपने देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या की। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। बताया कि पहले अशोक को चाय में कीटनाशक गोली मिलाकर पिला दी गई। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद साफी से गला दबाकर मार डाला।
Husband Wife Dispute : पत्नी की सहेली के साथ की शादी और वीडियो रिकॉर्ड करके दुनिया को बताई सच्चाई
मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में मृतक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के साथ नशे की गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन (30) और उसके देवर सोनू कुमार को नानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
यू-ट्यूब से सीखा तरीका
पुलिस ने बताया कि दोनों ने यू-ट्यूब में देखने के बाद कीटनाशक गोली मिलाकर चाय में पिलाई थी। उसके बाद साफी से गला दबाया था। जांच में सामने आया है कि चचेरे भाई की मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से जहर का इंजेक्शन और डिब्बा भी बरामद किया है।