थोक महंगाई 2.5 साल में सबसे ऊपर, 11.39 फीसदी पर पहुंची
HR Breaking News (wholesale inflation) थोक महंगाई बढ़ने का प्रभाव खेती, परिवहन और अन्य चीजों पर पड़ रहा है। आंकड़ों के हिसाब से ढ़ाई साल में थोक महंगाई सबसे ऊपर पहुंच गई है। अब खाने-पीने की चीजों के दामों (prices of food and drinks) का आसमान छूने का जोखिम बढ़ रहा है। दाम बढ़ने की वजह से थोक महंगाई 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है। खबर में जानिए थोक महंगाई ढ़ाई साल में कितनी बढ़ी है।
थोक महंगाई का सबसे हाईएस्ट रिकॉर्ड
खाने-पीने की चीजों, कारखाने में बनने वाले सामान और ईंधन और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी (hike in electricity prices) से थोक महंगाई 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जबकि अगस्त में थोक महंगाई 9.92 प्रतिशत थी। यह थोक महंगाई (wholesale inflation Hike) का 30 महीने का सबसे हाईएस्ट रिकॉर्ड है। इस वर्ष 15 जून से लागू नई सीरीज में सबसे ज्यादा है।
सितंबर 2025 में थोक महंगाई
थोक महंगाई सितंबर 2025 (September 2025 wholesale inflation) में -0.2 प्रतिशत पर थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई इसकी बड़ी वजह बनी है। इसमें अनाज, सब्जी, फल, दूध, अंड़े आदि में तेजी का दबाव दिखा है।
क्रूड और उर्वरक के दामों में इजाफा
पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज में समुद्री आवाजाही बाधित होने के चलते महंगाई बढ़ी है, जिससे क्रूड और उर्वरक के दामों (Crude and fertilizer prices) में इजाफा हुआ है, जिसका प्रभाव परिवहन, खेती, औद्योगिक उत्पादन की लागत पर पड़ा है।
अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव से पहले क्रूड के दामों (crude oil prices) में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे एलिनो मजबूत हो रही है, वैसे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने केा लेकर जोखिम बढ़ रहा है।
किन वस्तुओं के कितने बढ़े दाम
ईंधन-बिजली में अगस्त की तुलना में पिछले महीने 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Increase in fuel and electricity) हुई है। खाद्य उत्पाद में सितंबर में 8.66 प्रतिशत, औद्योगिक उत्पादन में 9.76 प्रतिशत और प्राथमिक वस्तुओं में अगस्त की तुलना में बीते महीने 8.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानी कि एक ही महीने में ईंधन बिजली में 2.92, खाद्य उत्पाद में 1.61 औद्योगिक उत्पाद में 1.39 और प्राथमिक वस्तु में 0.91 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।