{"vars":{"id": "93802:4123"}}

NCR में नया शहर बसाने का काम शुरू, 14,000 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

NCR - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (Yamuna Authority Area) में प्रस्तावित न्यू आगरा मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले दो प्रतिष्ठित संस्थाओं की राय ली जाएगी। योजना के अनुसार, न्यू आगरा शहर 14,000 हेक्टेयर में विकसित होगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Greater Noida News) यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (Yamuna Authority Area) में प्रस्तावित न्यू आगरा मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले दो प्रतिष्ठित संस्थाओं की राय ली जाएगी। यीडा बोर्ड बैठक में अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में यह फैसला हुआ। इस महत्वपूर्ण कदम से उम्मीद है कि जल्द ही नए शहर को बसाने का काम शुरू हो पाएगा।

 

 

 

 

दिल्ली व अहमदाबाद के संस्थान-
योजना के अनुसार, न्यू आगरा शहर 14,000 हेक्टेयर में विकसित होगा। इस योजना का मूल्यांकन दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (Delhi School of Planning and Architecture) और अहमदाबाद की एक विशेषज्ञ संस्था द्वारा किया जाएगा। इन दोनों संस्थाओं के सुझावों के आधार पर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा और अगली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

मथुरा को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी-
बैठक में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मथुरा को हेरिटेज सिटी के तौर पर विकसित करने के मॉडल को भी अगली बोर्ड मीटिंग में हरी झंडी मिलने की संभावना है। यह विकास कार्य सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

हाथरस के लिए भी मास्टर प्लान की प्रक्रिया शुरू-
बैठक में हाथरस के लिए मास्टर प्लान (master plan) तैयार कराने हेतु सलाहकार संस्था के चयन को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही यहां पर विकास की बयार बहेगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा।