देश की आजादी के वक्त पेट्रोल 27 पैसे, दूध 12 पैसे और सोना मिल रहा था महज 88 रुपये में..जानें और वस्तुएं के दाम 

Rates of goods at independence of the country: फिलहाल पेट्रोल और रोजमर्रा की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है। अभी पेट्रोल का 96.72 रुपये लीटर के रेट चल रहा है। जबकि, 75 साल पहले 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 27 पैसे ही था। जानें पूरी जानकारी.. 
 

HR Breaking News,(डिजिटल डेस्क): भारत को आजाद हुए चंद दिन के बाद 75 साल हो जाएंगे। दरअसल, पिछले 75 वर्षों में देश ने तरक्की की नए आयाम स्थापित किए हैं। अब 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की बातें हो रही है। तमाम अड़चनों के बावजूद देश तेजी के विकास की राह पर चल रहा है। चीन से भी तेज रफ्तार से तरक्की करने के संकेत भारतीय अर्थव्यवस्था दे रही है। हाल में जारी ब्लूमबर्ग और SBI रिसर्च की रिपोर्ट(Bloomberg and SBI Research report) में देश को मंदी के खतरे से सुरक्षित बताया है। 

इसे भी देखें : सोने के भाव में आई भयंकर गिरावट! चेक कर ले ताजा रेट

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव


वहीं मॉर्गन स्टेनली(Morgan Stanley  ) की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया गया है कि 2022-23 में भारत एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर सकता है। आजादी के जश्न के बीच हम आपके लिए कुछ खास आंकड़े लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। उस समय एक-दो पैसे का भी खासा महत्व था। एक रुपये में ढेर सारी चीजें हो जाती थीं। आइए 1947 से आज कुछ चीजों की तुलना करते हैं। खासकर चावल, चीनी, आलू, दूध, सोना और पेट्रोल के भाव को बताते हैं।


आज 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 52000 रुपये के करीब है। जबकि 1947 में 10 ग्राम गोल्ड का भाव महज 88.62 रुपये था। फिलहाल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है, जबकि 75 साल पहले 1947 में एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 27 पैसे थी।  

और देखें : अभी नहीं तो कभी नहीं, घर बनाना कर दें शुरू, सरिया समेत सीमेंट और ईंटों के दामों में आई तगड़ी गिरावट

75 साल पहले और अब वस्तुएं की कीमतें

     

   वस्तुएं                         साल-1947               साल-2022

  •                 चावल       12 पैसे प्रति किलो       40 रुपये प्रति किलो
  •            चीनी         40 पैसे प्रति किलो       42 रुपये प्रति किलो
  •           आलू         25 पैसे प्रति किलो       25 रुपये प्रति किलो
  •           दूध (फुल क्रीम)  12 पैसे प्रति लीटर       60 रुपये प्रति लीटर
  •           पेट्रोल              25    पैसे प्रति लीटर       97 रुपये प्रति लीटर
  •          साइकिल        20 रुपये       8000 रुपये 
  •         फ्लाइट किराया (दिल्ली से मुंबई)        140 रुपये       करीब 7000  रुपये
  •          सोना (10gm)                     88.62 रुपये          52000 रुपये