{"vars":{"id": "93802:4123"}}

ICICI Bank FD Rates : ICICI बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्याजा ब्याज,लागु हुई नई दरें

ICICI बैंक ने FD पर मिलने वाली ब्याज दर में बहुत इज़ाफ़ा किया है जिससे FD करवाने वालों को काफी फायदा मिलने वाला है।  क्या है नई ब्याज दर , आइये जानते हैं। 
 

HR Breaking News, New Delhi: RBI की ओर से रेपो रेट में इजाफा करने के बाद कई निजी और सरकारी बैंकों ने लोन लेना तो महंगा कर ही दिया है, साथ ही दूसरी तरफ ग्राहकों को खुशखबरी भी मिल रही है. अब बैंक अपने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में इजाफा कर रहे हैं. हाल ही में एक्सिस बैंक, यूबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी थी और फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में इजाफा किया था.

इसी सिलसिले में अब निजी सेक्टर के ICICI बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. अगर आपके पास ICICI बैंक का खाता है तो पहले यहां जान लीजिए कि बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में कितना इजाफा किया है. 

बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें


बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर का इजाफा किया है. वैसे तो ये ब्याज दरें 26 सितंबर से लागू हो गई हैं लेकिन 2 करोड़ रुपए से ज्यादा और 5 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर बढ़ाई गई ब्याज दरें आज से लागू होने वाली हैं.

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की एफडी पर 3 फीसदी ब्याज मिलता है, वहीं 46 दिन से लेकर 90 दिन पर 4.05 फीसदी ब्याज मिलता है. कस्टमर्स को 91 दिन से लेकर 180 दिन के एफडी पर 4.10 फीसदी ब्याज मिलता है. बैंक ने बताया 181 दिन से लेकर 1 साल से कम तक अवधि के लिए 4.60 फीसदी ब्याज मिलता है. 

यूबीआई के कस्टमर्स को 1 साल की अवधि वाले एफडी पर 5.35 फीसदी, 1 साल से लेकर 2 साल तक के एफडी पर 5.45 ब्याज और 2 साल से लेकर 749 दिन वाले एफडी पर 5.50 और 750 दिन वाले एफडी पर 615 फीसदी ब्याज मिलता है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी किया था रिवाइज


बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एफडी की दरों में बदलाव किया है. बैंक 7 दिन से लेकर 45 दिन की अवधि पर 3 फीसदी ब्याज देता है. वहीं 46 दिन से लेकर 180 दिन की अवधि वाले FD पर 4 फीसदी ब्याज मिलता है. बैंक के कस्टमर्स को 181 दिन से लेकर 1 साल के कम अवधि वाले टर्म डिपॉजिट पर 4.65 फीसदी ब्याज मिलेगा.

बैंक ने बताया कि कस्टमर्स को 1 साल तक की अवधि वाले FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले कस्टमर्स को इस पर 5.30 फीसदी ब्याज मिलता था. बैंक 2 साल से कम अवधि तक के लिए 5.50 फीसदी ब्याज देता है. 2 साल से 3 साल तक की अवधि पर 5.55 फीसदी और 3 साल से 10 साल तक की अवधि वाले डिपॉजिट 5.65 फीसदी ब्याज मिलता है.