Karmchari DA Salary कर्मचारियों को मिली रक्षाबंधन तोहफे की सौगात, डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
 

Employees dearness allowance Hike कर्मचारियों को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से कर्मचारियेां के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA Hike) कर दी गई है। आइए जानते है इस बार कर्मचारियों के अकाउंट में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी
 
 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। निगम ने कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। निगम ने नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब इन कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी निगम के प्रबंध निदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमाऊं मंडल विकास निगम (Kumaon Mandal Vikas Nigam / KMVN) के नियमित कर्मचारियों को अब 31% की बजाय 34% महंगाई भत्ते (dearness allowance) का लाभ मिलेगा। निगम के प्रबंध निदेशक ने इसका आदेश जारी कर दिया है। यह 1 जुलाई 2022 से लागू होगा, ऐसे में 2 महीने का एरियर भी मिलेगा। निगम के इस आदेश से करीब साढ़े चार सौ नियमित कर्मचारी लाभान्वित होंगे।वही निगम प्रशासन ने अगस्त में ग्रेच्युटी एक करोड़ 20 लाख जमा कर दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार निगम को 8 करोड़ 26 लाख का फायदा मिला है। निगम ने 2020-21 जनवरी में कर्मचारियों को 6th Pay Commission के तहत 74 लाख जारी किया। इससे पहले मार्च में ग्रेच्युटी का 60 लाख, 2022-23 में ग्रेच्युटी का 2 करोड़ 85 लाख, छठे वेतनमान का 63 लाख एरियर के अलावा जनवरी 2022 में 3 प्रतिशत और फिर अप्रेल में फिर 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। वही अप्रैल में ही संविदा कर्मचारियों का 800 रुपये से 1200 रुपए मानदेय बढ़ाया गया।

 


बता दे कि बीते दिनों उत्तराखंड शासन ने सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों में कार्यरत कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 1जनवरी 2022 से डीएय़( सातवें पुनरीक्षित वेतनमान) में 3प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत की दर से जुलाई से भुगतान की स्वीकृति प्रदान की थी।इस वृद्धि के बाद निगम कार्मिकों का महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत के स्थान पर 34 प्रतिशत हो गया है हालांकि औपचारिक अनुमोदन निगम के निदेशक मण्डल की आगामी बैठक से होगा, ऐसे में 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता का आदेश जारी किया गया है।