{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में ATM होंगे डायल 112 से कनेक्ट, छेड़छाड़ होते ही पुलिस को मिलेगी सूचना 

ATM in Haryana :हरियाणा के कई शहरों में बीते कुछ समय में ATM से छेड़छाड़ और लूट के मामले सामने आए हैं, जिसको लेकर प्रशासन सचेत हो गई है। अब इसके तहत हरियाणा में एटीएम को डायल 112 से कनेक्ट (Connect ATM to Dial 112) किया जाएगा। ऐसा होने पर एटीएम से छेड़छाड़ होते ही पुलिस को तुरंत सूचना मिल जाएगी। खबर में जानिए किन शहरों में ATM को डायल 112 से कनेक्ट किया जा रहा है।
 

HR Breaking News (ATM in Haryana) हरियाणा में ATM की सुरक्षा के लिए अब नई पहल की गई है। इसके लिए अब ऐसा तरीका निकाला गया है, जिसके तहत हरियाणा में अब किसी भी एटीएम (ATM in Haryana) से किसी भी तरह की छेड़छाड़ होती है तो सीधे पुलिस को सूचना मिल जाएगी और बैंक के कॉल का वेट नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा में अब ATM डायल 112 से कनेक्ट किए जाने वाले हैं।

साइबर पुलिस ने तैयार किया सॉफ्टवेयर 


दरअसल, बता दें कि साइबर पुलिस (cyber police) की ओर से एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जो बैंक परिसर के बाहर शहर और गांव में लगे प्रदेश के 1600 से ज्यादा एटीएम से जुड़ जाएगा। सेंसर के माध्यम से बैंक के सर्वर रूम से कनेक्ट होने वाला यह सिस्टम सीधे डायल-112 के कंट्रोल रूम को अलर्ट (Alert to control room) भेजेगा।

 

इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा कंट्रोल रूम को अलर्ट


साफ्टवेयर के माध्यम से यहां से इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (Emergency Response Support System) को सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी तुरंत ही पहुंच जाएगी। एटीएम बूथ में आग लगने या फिर CCTV कैमरा खराब होने या किसी इमरजेंसी की स्थिति में भी कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों के बैंकर्स और एटीएम सिक्योरिटी एजेंसी के साथ बैठकें की जा चुकी है।


हर महीने एटीएम तोड़ने की वारदातें 


आगामी शुक्रवार को पायलट प्रोजेक्ट (pilot project)के तौर पर 200 से अधिक एटीएम के साथ इसकी शुरुआत की जाने वाली है। गौर करने वाली बात यह है कि हरियाणा में हर महीने एटीएम तोड़ने की वारदातें (Haryana me ATM break) सामने आती हैं। अगर वारदातों की बात करें तो प्रदेश में अगस्त से अक्टूबर तक एटीएम में तोड़फोड़ की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


अक्टूबर में करनाल में एसबीआई एटीएम तोड़ा गया था। अंबाला कैंट के पड़ाव थाना इलाके में चोरों ने मशीन तोड़ दी। यमुनानगर के बिलासपुर में छोटे बस स्टैंड के पास रात में रात में दो युवकों ने एटीएम (Haryana ATM break News) तोड़ा और अगस्त में फरीदाबाद में फॉर्च्यूनर कार से एटीएम उखाड़ा गया। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में बाइक सवार दो युवतियों ने भी मनी ट्रे तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की।

 

बैंक की सूचना से एक्टिव होती थी पुलिस


अब तक कैश समाप्त होने, बिजली गुल होने या आगजनी के अलर्ट सिर्फ बैंक के पास जाते थे और बैंक की तरफ से कॉल किए जाने पर पुलिस एक्टिव होती थी, जिससे रिस्पांस टाइम बढ़ जाता था। अब यह अलर्ट पुलिस से जुड़ जाएगा। साइबर के एसपी का कहना है कि हमने बैंक और सिक्योरिटी एजेंसीज (Security Agencies) से इस बारे में बात की है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 200 से अधिक एटीएम की निगरानी (haryana ATM monitoring) की जाएगी। एटीएम तोड़ने या छेड़छाड़ का अलर्ट सीधे पुलिस को मिलने से एक्शन लिया जाएगा।