Bank Holiday : 28 दिन के फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
Bank Holiday : फरवरी 2026 में 28 दिन होने के कारण बैंक छुट्टियां भी कम रहेंगी। आपको बता दें कि इस महीने बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे, जिनमें त्योहार और राज्य अवकाश शामिल हैं। इस बीच अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो पूरी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Bank Holiday February 2026) फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होता है, इसलिए इस महीने बैंक छुट्टियां भी कम रहती हैं। फरवरी 2026 में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे, जिनमें से केवल 3 दिन त्योहारों और स्थानीय फेस्टिवल के कारण हैं। बाकी 6 दिन नियमित वीकली छुट्टियां (bank holiday list) होंगी, यानी सभी रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार। कुल मिलाकर, इस महीने बैंक छुट्टियां कम हैं।
अगर फरवरी में आपको बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जान लेना फायदेमंद रहेगा। फरवरी 2026 में कुछ खास तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि केवल संबंधित राज्यों तक सीमित रहेंगी।
फरवरी 2026: त्योहारों के चलते बैंक बंद-
18 फरवरी 2026 -लॉसर पर्व-
18 फरवरी को सिक्किम में बैंक बंद (sikkim bank closed) रहेंगे। इस दिन लॉसर पर्व मनाया जाएगा, जिसे तिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है। यह सिक्किम का प्रमुख त्योहार है, जिसमें पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होते हैं। राज्य में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
19 फरवरी 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती-
19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंक बंद (Maharashtra Bank Closed) रहेंगे। इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे और महाराष्ट्र में इसे शिव जयंती के नाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
20 फरवरी 2026 - राज्य स्थापना दिवस-
20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद (Banks closed in Arunachal Pradesh) रहेंगे। इस दिन दोनों राज्य 1987 में पूर्ण राज्य बने थे, जिसे राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा फरवरी में हर रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार बैंक बंद रहेंगे। इसलिए ब्रांच जाकर काम करने की योजना बनाते समय इन तारीखों का ध्यान रखें।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी पूरी तरह सक्रिय-
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, SMS और WhatsApp बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। आप बैलेंस चेक (balance check) कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और बिल पेमेंट (Bill payment), मोबाइल रिचार्ज, चेकबुक ऑर्डर या स्टॉप चेक जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।