Haryana को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले में बनेगा फार्मा हब, दो जिलें बनेंगे हवाई जहाज के पार्ट्स का केंद्र
HR Breaking News : (Haryana News) हरियाणा प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। आज, 1 फरवरी के दिन भारत देश में बजट पास हुआ है, जिसमें हरियाणा राज्य के लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। सरकार की तरफ से हरियाणा को चमकाने के लिए भी काफी तेजी से काम किया जा रहा है।
अब केंद्रीय बजट में कैंसर और शुगर के मरीजों को लेकर एक बड़ा प्रावधान किया गया है। आपको बता दे कि अब कैंसर और शुगर के मैरिज सस्ती दवाइयां खरीद सकेंगे। हरियाणा राज्य में पिछले 2 साल से कैंसर के तकरीबन 60 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं शुगर के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद (Haryana Development News) साबित होने वाला है।
हरियाणा में शुगर के मरीजों की दर लगभग 12.4 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 11.4% से अधिक है। शहरी इलाकों की बात करे तो यह आंकड़ा 17.9% तक पहुंच जाता है, जबकि गांवों में यह 9.5% है। ऐसे में कैंसर और शुगर के मरीजों को राज्य में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। आज पेश हुए केंद्रीय बजट (Central government updates) में हरियाणा के सात जिलों को सीधा फायदा होगा और सी-प्लेन के लिए हवाई पट्टियां विकसित की जाएंगी।
सरकार की तरफ से अंबाला, हिसार और करनाल की हवाई पट्टियों को सी-प्लेन संचालन के लिए विकसित करने की योजना पर काम किया जा सकता है। इसके अलावा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जहाजों के पुर्जे बनाने वाले छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से एयरप्लेन के पार्ट्स पर लगने वाले टैक्स को हटा दिया है, ऐसे में अब हरियाणा में हवाई जहाज के पार्ट्स का निर्माण करना काफी आसान हो जाएगा।
विदेशी कंपनियों का निवेश
सरकार द्वारा उठाएं गए इस कदम से हवाई जहाज के पार्ट्स बनाने का खर्च भी कम हो जाएगा तथा फरीदाबाद और गुरुग्राम (Gurugram News) जैसे शहरों में नई विदेशी कंपनियों का निवेश भी बढ़ जाएगा। जिससे रेाजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा यहां के लोगों को नई चीजें सीखने को मिलेंगी। हरियाणा में बनाएं जाने वाले पार्टस अब अब दुनिया भर में बिकने के लिए तैयार रहेंगे। हरियाणा के हिसार में जो हवाई अड्डा बना है, वहां हवाई जहाजों की मरम्मत भी होगी। पंचकूला फार्मा हब के लिए डेवलप किया जाएगा।
हरियाणा के पंचकूला (Panchkula News) में एसोसिएटेड बायोफार्मा और बायोफार लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियों में टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और हर्बल दवाइयां बनाई जाती हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार तैयार की जाती हैं।
अनुसंधान और घरेलू निर्माण को बढ़ावा
आज पेश हुए केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) में बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे हरियाणा के फार्मा हब को सीधा फायदा मिलेगा।
यह निवेश अनुसंधान और घरेलू निर्माण को बढ़ावा देगा, जिससे हरियाणा राज्य का बायोफार्मा और फार्मास्युटिकल सेक्टर काफी स्पीड़ से विकसित होगा।
