Business Idea : घर बैठे 10 हजार रुपये का बिजनेस शुरू कर कमा सकते हैं लाखों, जान लें पूरा गणित 

Business Tips - आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में 10 से 15 हजार रुपये वाली जॉब से सभी के खर्च नहीं निकलते। इसके लिए सभी खुद का बिजनेस करने की सोचते हैं अगर आप भी अपना बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको एक ऐसी बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Business Idea)। घर बैठे सभी पैसा कमाना चाहते हैं। आज बढ़ती महंगाई के इस दौरान में कम पैसों में सभी तरह की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाना मुश्किल है। इसलिए सभी खुद का बिजनेस करने की योजना बनाते हैं, लेकिन अपना बिजनेस करना भी आसान नहीं है। इसके लिए अच्छा-खास पैसा लगता है। यदि आप कम पैसों में खुद के लिए बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर अहम है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको 10 हजार रुपये में शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।  


10 से 15 हजार में शुरू हो जाएगा बिजनेस - 


आप इस बजट फ्रेंडली बिजनेस (Budget Friendly Business Ideas) को 10 से 15 हजार रुपये में आसानी से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से किराए पर कोई जमीन लेने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने किचन या घर के खाली पड़े कमरे से भी शुरू कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अचार के बिजनेस की। इस बिजनेस के लिए आपको बस एक यूनिक रेसिपी की जरूरत होती है। ये रेसिपी ही आपके बिजनेस (Business Ideas) को दुनिया भर में फेमस कर सकती है। 


कर लिया ये काम तो बाजार में खूब चलेगा आपका बिजनेस - 


बता दें कि आचार का बिजनेस (Business Ideas) टेस्ट या फ्लेवर पर ही टिका होता है। अगर आपके अचार में कुछ अलग टेस्ट या फ्लेवर होगा, तो वो आपके कस्टमर को पसंद आएगा। हालांकि आपको बिजनेस शुरू करने से पहले ही फैसला करना होगा कि आप किस अचार का बिजनेस करेंगे। मार्केट में आम से लेकर नींबू, हरी मिर्च, आंवला समेत कई तरह के अचार आते हैं, लेकिन अगर आपको अगर एक ब्रांड तैयार करना होगा, तो एक ऐसा टेस्ट का अचार निकालना होगा, जो लोगों की चीभ पर लगते हैं, उनको भा जाए।


कैसे खोज कस्टमर?


हर बिजनेस के लिए सबसे जरूरी कस्टमर होते हैं। बिना कस्टमर के बड़ा से बड़ा बिजनेस भी बंद हो जाता है। इसलिए सबसे पहले अपने बिजनेस की शुरूआत में आपको छोटे- छोटे दुकानों पर अपने प्रोडक्ट का प्रचार करना होगा। अगर आपको वहां से अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है, तो आप अपने अचार को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। हालांकि सबसे खास बात ये हैं कि आपको FSSAI फूड प्रोसेसिंग लाइसेंस लेना।


बिजनेस से इतनी होगी कमाई - 


अचार के के बिजनेस (Business News) से आप आसानी से 25 से 30,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। अगर आपका अचार लोगों को पसंद आता है और आप इसकी मार्केटिंग अच्छे से करते हैं, तो सालाना कमाई में भी बढ़ौतरी हो सकती है। इस बिजनेस को आ बड़े लेवल पर भी शुरू कर सकते हैं।