gold price prediction : आ गई बड़ी रिपोर्ट, 2026 के आखिर तक इतने होंगे 10 ग्राम के दाम
HR Breaking News (Gold Price) मार्च का महीना आधा बीत गया है और अभी भी सोने की कीमतों में तेजी का सिलसलिा जारी है। अब इसी बीच एनालिस्ट की ओर से सोने से जुड़ी बड़ी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में आगामी समय में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस साल के आखिर तक सोने के दाम (Gold-Silver Price) कहां तक पहुंच सकते हैं।
हाजिर बाजार में सोने के भाव
सोने और चांदी में 2025 (Gold-Silver Price) में एनालिस्ट का मानना है कि इस साल 2026 में भी सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। IBJA के द्वारा जो डेटा जारी किया गया है, उसके अनुसार फरवरी एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में इस वीक में उछाल आया है और यह 1,38,875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते हफ्ते की क्लोजिंग भाव 1,35,752 रुपए से ज्यादा रहा है। वहीं, हाजिर बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव (gold rate per 10 grams) इस हफ्ते 1,37,122 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जो बीते हफ्ते के 1,34,782 रुपए से अधिक रहा है।
कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव
mcx (MCX Silver Rate) पर मार्च की एक्सपायरी का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी इस वीक बंपर उछाल दर्ज किया गया है और यह 2,52,002 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिससे यह क्लियर हो गया है कि चांदी ने अपनी हाल की कंसोलिडेशन रेंज से निर्णायक ब्रेकआउट किया है और एक मजबूत बुलिश चैनल में एक बार फिर एंट्री ली है।
एनरिच मनी के सीईओ का कहना है कि कॉमेक्स पर सोना (gold on comex ) 4,500 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है, जिसमे 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है और कई वीक की मजबूत रैली के बाद यह रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे कारोबार कर रहा है। उनका कहना है कि कॉमेक्स पर चांदी वायदा की कीमत (Comex silver futures price) 6 प्रतिशत से ज्यादा होकर 79.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, 75 डॉलर से इसमें तेजी आई है।
2025 में सोने-चांदी ने दिया था इतना रिटर्न
चांदी में इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट मजबूत बना हुआ है, जिस वजह से लगातार सप्लाई में कमी, सेंट्रल बैंकों द्वारा रिकॉर्ड खरीदारी और सोलर, ईवी और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी ग्रीन-एनर्जी की मांग (Demand for green energy) से इनकी कीमतों र को सपोर्ट मिल रहा है। बीते वर्ष 2025 में भी सोने-चांदी की कीमतों ने बंपर रिटर्न दिया है। इस दौरान सोने (Sone Ke Rate) में लगभग 66 प्रतिशत तेजी रिकॉर्ड की गई है और चांदी में करीब 171 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई है।
कहां तक पहुंच सकते हैं रेट
एक्सपर्ट का मानना है कि 2026 के आखिर तक सोने की कीमत (Gold Price 2026) $5,000/औंस या उससे ज्यादा तक होने की संभावना है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से 2026 के आखिर तक चांदी (Chandi Ke Rate) 3 लाख पार जा सकती है व सोना 1 लाख 80 हजार रुपये तक पहुच सकता है। भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती औद्योगिक मांग और सप्लाई में कमी के चलते सोने की कीमतों में इतना इजाफा हो सकता है।
