Gold Silver : क्या आप अब भी सोना चांदी खरीदना चाहते हैं? कुछ मन बना रहे हैं तो पहलें पढ़ लें ये रिपोर्ट
HR Breaking News : (Gold Silver Latest Price) सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती ही जा रही थी, लेकिन बीते दिनों दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आई गिरावट की वजह से मार्केट में हलचल मच गई है। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट की तरफ से अलग-अलग राय दी जा रही है। ऐसे में सोना और चांदी खरीदने और बेचने को लेकर आपका क्या प्लान है अगर कुछ मन बना रहे हैं चलिए खबर में पढ़ लेते हैं इनसे जुड़ी रिपोर्ट्स।
उच्च स्तर से 9% नीचे आया सोना
शुक्रवार को सोने के वायदा भाव (gold futures prices) में तेज गिरावट देखने को मिली। फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के भाव तकरीबन 9% टूटकर 1,54,157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। लेकिन उससे एक दिन पहले सोने के भाव 1,80,779 के आंकड़े पर पहुंच गए थे। इसे यही साबित होता है कि बेहद कम समय में सोने में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
एक दिन में एक लाख से ज्यादा टूटी चांदी
गुरुवार को एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) तकरीबन 4 लाख 20000 रुपये प्रति किलो के आंकड़े पर पहुंच गए थे लेकिन 29 जनवरी रात 9:00 बजे के करीब चांदी में आई गिरावट से हर कोई चौक गया बीते कल भी चांदी के भाव लगातार गिरते ही आए। कल मार्केट बंद होने के समय चांदी की कीमतें 2 लाख 91000 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। चांदी में आई इस गिरावट को देखकर कोई यही कह रहा है कि सिल्वर की प्राइस क्रश हो गए है।
कब तक रहेगा सोने चांदी में ऐसे उतार चढ़ाव
LKP सिक्योरिटीज में वीपी (रिसर्च) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Down) अचानक नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में CME पर मार्जिन बढ़ने के बाद जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे गोल्ड $5,500 के शिखर से फिसलकर $5,000 के आसपास आ गया। यह गिरावट तकनीकी संकेतों और बाजार की भावना के कारण हुई है।
जतिन त्रिवेदी ने बताया कि MCX पर सोने की कीमतों (Gold Rate on MCX) में और भी तेज गिरावट देखी गई, जहां यह ,80,000 के रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 1,55,000 रुपये के करीब पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली स्थिति कुछ और सत्रों तक बनी रह सकती है, जब तक बाजार में खरीदार और विक्रेता के बीच संतुलन दोबारा नहीं बन जाता।
तकनीकी के नजरिए से देखा जाएं तो, CME पर सोने की कीमतें $4,800 से $5,200 के बीच उतार-चढ़ाव कर सकती हैं। यदि $4,800 का स्तर टूटता है, तो कीमतें $4,500 तक गिर सकती हैं। वहीं, MCX पर सोने की कीमतें ₹1,58,000 से ₹1,70,000 के दायरे में रहने की संभावना है।
सोने और चांदी के भाव में क्यो इतना उतार-चढ़ाव
कन्वर्सेशन यूके द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुनाबिक, सोने और चांदी के दामों (Gold and silver prices) में इतना उछाल इसलिए आया क्योकि दुनिया भर में अनिश्चितता बढ़ी है। निवेशकों ने ट्रेड वॉर की आशंका, ब्याज दरों को लेकर भ्रम तथा वैश्विक तनाव के कारण सोने और चांदी को एक सेफ निवेश (Gold and silver prices) ऑप्शन माना। बैंकों की तरफ से भी लगातार सोने और चांदी की खरीदारी से भी इनको स्पोर्ट मिली है।
चांदी की कीमतों (Silver Price) में इस तेजी के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांड का भी हाथ है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों, सोलर पैनल तथा सेमीकंडक्टर सेक्टर में हो रहे इस्तेमाल के इजाफे की वजह से भी कीमतों को सहारा मिला है। जिस तरह दाम बढ़े ठीक उसी तरह रिटेल निवेशकों की खरीद में भी इजाफा हुआ है। लेकिन वैश्विक खबरों के बाद मुनाफावसूली शुरू हुई, जिससे दाम नीचे आ गए।
पैसा लगाने से पहले दो बार करे विचार
बाजार के एक्सपर्ट (Market experts) सुमित बगाड़िया की तरफ से कहा गया है कि चांदी की कीमतों में अभी गिरावट (Silver Rate Down) जारी रह सकती है। जिस तरह का माहौल बना हुआ है, लग रहा है कि कीमतों में अभी लगभग 1 लाख की गिरावट आ सकती है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल जिन लोगों ने निवेश कर रखा है उनका बाहर निकलना ही फायदे का सौदा है।
सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट (Gold Or Silver Rate Down) इशारा करती है कि मार्केट इस समय खराब समय से गुजर रहा है। जब तक स्थिती बैलेंस नही हो जाती और खरीदार-बिक्री करने वालों के बीच संतुलन सही नही हो जाता, तब तक तेजी से बदलाव होता रहेगा। ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी करने में किसी तरह की जल्दबाजी करने की बजाय सतर्क रहे।