home page

Gold Silver Price : एक्सपर्ट ने बता दिया, अगले तीन साल कैसे रहेंगे सोने चांदी के दाम, कब करें खरीद

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी को देखकर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि कितने दिन तक इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी बनी रहेगी? चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं अगले 3 साल में रहने वाले सोने और चांदी के दामों को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
 | 
Gold Silver Price : एक्सपर्ट ने बता दिया, अगले तीन साल कैसे रहेंगे सोने चांदी के दाम, कब करें खरीद

HR Breaking News : (Gold Or Silver Latest Price) सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से हाई लेवल के आंकड़े को पार करते हुए जा रही है। इन दिनों चल रही सोने और चांदी के भाव के बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। फिलहाल, सोने और चांदी की खरीदारी (Buying gold and silver) करने के मामले में हर कोई अपने पैर पीछे कर रहा है। आज चांदी की कीमतें पहली बार 4 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, वही सोने की कीमतें भी एक लाख 80 हजार से ऊपर जा बैठी है। सोने और चांदी से जुड़े शेयर और ETFs में भी जबरदस्त उछाल (Stocks related to gold and silver) देखने को मिल रहा है। 


MCX और मुथूट फाइनेंस के शेयर आज लाइफ हाई पर पहुंच गए हैं। 11.25 बजे के आसपास MCX पर गोल्ड का फरवरी वायदा 11,310 रुपए यानी 6.85 फीसदी की बढ़त के साथ 177,278 रुपए पर और चांदी का मार्च वायदा 18,335 रुपए यानी 4.75 फीसदी की बढ़त के साथ 403,666 रुपए पर नजर आ रहा है। इंट्राडे में गोल्ड में 8 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

 


फिलहाल, सोने और चांदी की रणनीति...


एक्सपर्ट की तरफ से कहा जा रहा है कि गोल्ड और सिल्वर को शॉर्ट मत कीजिए। कुछ दिन पहले भी लोग बोल रहे थे की भाव टॉप पर आ गए है। लेकिन अब भी सोने और चांदी के भाव (gold and silver price) हवा में चल रहे है। जिस दिन भी कीमतें गिरती हैं, वो खरीदारी का मौका होता है।

अगर आपने सोना-चांदी या उनके ETF में निवेश किया है, तो उनमें बने रहें। बीच-बीच में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन ये रैली अगले 3 साल तक चलने वाली है। फंडामेंटल्स और टेक्निकल्स का कॉम्बिनेशन इस रैली को आगे बढ़ा रहा है। आने वाले 3 साल मार्केट को डॉनल्ड ट्रंप को झेलना पड़ेगा और डॉलर में कमजोरी बनी रहेगी। इसका सीधा फायदा कमोडिटीज को मिलता रहेगा। अगर डॉलर की प्रभुता खत्म होती है, तो सोना आगे बढ़ता रहेगा।

 

गोल्ड और सिल्वर एक्सपर्ट


पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के मुताबिक, (gold or silver experts) डॉलर इंडेक्स में हलचल, US के बेरोजगारी के आंकड़ों और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण आज के सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव होता रहेगा।  


मनोज कुमार जैन का सुझाव है कि जब (Gold News) तक सोना 1,64,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बना रहता है, तब तक 1,70,000 रुपए और 1,75,000 रुपए के टारगेट के लिए सोना खरीदें। वहीं, चांदी 3,64,000 रुपए पर बनी रहने पर 4,00,000 रुपए और 4,10,000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदें।


MCX पर सोने के लिए 1,64,000 रुपए और 1,61,600 रुपए सपोर्ट लेवल है, जबकि 1,70,000 रुपए और 1,75,000 रुपए रेजिस्टेंस है। चांदी (silver news) के लिए 3,74,000 रुपए और 3,64,800 रुपए सपोर्ट है, और 4,00,000 रुपए और 4,14,000 रुपए रेजिस्टेंस है।