Employees Diwali Bonus : दिवाली बोनस पर बड़ा अपडेट, कर्मचारियों के खाते में इस दिन आएगा पैसा

Government Employees Diwali Bonus : सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है सरकार ने दिवाली बोनस को लेकर पुरी तैयारी कर ली है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं पूरी जानकारी...

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तराखंड में कर्मचारियों के दिवाली बोनस पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के दिवाली बोनस पर उत्तराखंड सरकार की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। वित्त विभाग ने दिवाली बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेज दी है।

माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे सकती है। दिवाली  से पहले सरकारी कर्मचारियों को बोनस मिलने से कर्मचारियों को फायदा होगा। हालांकि  सरकारी कर्मचारियों के मिलने वाले डीए (महंगाई भत्ते) में थोड़ा समय लगने के आसार हैं।

सूत्रों की बात मानें तो सरकार डीए पर भी जल्द फैसला ले सकती है। उत्तराखंड सरकार 4800 ग्रेड-पे तक कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। उत्तराखंड सरकार की  ओर से दिए जाने वाले दिवाली बोनस में लगभग 1.35 लाख सरकारी कर्मचारी इस दायरे में आएंगे।

दिवाली पर्व को अब चार दिन शेष हैं। वित्त विभाग ने संबंधित फाइल सीएम के मंजूरी को भेज दी है। सीएम धामी  की हामी  के बाद माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में आ सकती है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्धन ने फाइल भेजे जाने की पुष्टि की है।