FD Scheme : 5 साल के लिए करना है निवेश, जानिए SBI और Post Office में कौनसा बेहतर
FD Scheme : अक्सर लोग अपने पैसे को निवेश करने के लिए वो ऑप्शन ढूंढते रहते हैं जहां उन्हें अपने पैसे की सेफ्टी के साथ-साथ एक दमदार रिटर्न भी मिल सके। अगर आप अपने पैसे की को 5 साल के लिए निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं स्टेट बैंक आफ इंडिया या फिर पोस्ट ऑफिस में से कौन सा आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
HR Breaking News : (SBI and Post Office) ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पोस्ट ऑफिस तथा कई बैंकों की तरफ से भी Fixed Deposit पर अलग-अलग ऑफर प्रदान किए जाते हैं। पिछले साल RBI की तरफ से रेपो रेट में कटौती की वजह से कई बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज को भी कम कर दिया था। लेकिन इन दिनों पोस्ट ऑफिस तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी ग्राहकों को एफडी पर काफी अच्छा खासा ब्याज दिया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि 5 साल के निवेश के लिए एसबीआई और पोस्ट ऑफिस में से कौन सा बेहतरीन रहेगा-
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्कीम में निवेश करे तो....
State Bank of India (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI अपने ग्राहकों को 5 साल की Fixed Deposit पर 6.05% से 7.15% तक ब्याज देता है।
-सामान्य ग्राहकों को 6.05% ब्याज मिलता है।
-सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज दिया जाता है।
-सुपर सीनियर सिटीजन को 7.15% ब्याज मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करे तो....
India Post अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी स्कीम पर 7.5% ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में एफडी को टाइम डिपॉजिट (TD) कहा जाता है। यह एफडी की तरह ही होता है, जिसमें तय समय पूरा होने पर ग्राहक को उसका पैसा और तय ब्याज वापस मिल जाता है। अगर 5 साल की एफडी (Post Office FD Interest Rates) की तुलना करें तो पोस्ट ऑफिस, State Bank of India से ज्यादा ब्याज दे रहा है:
-सामान्य ग्राहकों को 1.45% ज्यादा
-सीनियर सिटीजन को 0.45% ज्यादा
-सुपर सीनियर सिटीजन को 0.35% ज्यादा ब्याज मिलता है।