Fixed Deposit Charge :  समय से पहले FD तोड़ने पर कितनी लगेगी पेनल्टी, जानिये बैंक कितना लेगा चार्ज

Fixed deposit intrest rate : अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लोग एफडी में निवेश करते हैं और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अप्रत्याशित भविष्य के चलते कभी भी वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से कई बार एफडी (FD pre-mature charges) काे समय से पहले तुड़वाना पड़ता है ताकि वित्तीय परेशानी से बचा जा सके। अधिकतर लोग समय से पहले एफडी को तुड़वाने पर दिए जाने वाली पेनेल्टी से अनजान होते हैं। विभिन्न बैंकाें में समय से पहले एफडी तुड़वाने पर दिया जाने वाला शुल्क अलग होता है। ऐसे में एफडी में मिलने वाले बड़े फायदे से ग्राहक वंचित हो जाता है।

 

HR Breaking News : (FD intrest rate) समय से पहले FD तोड़ने पर बैंक ग्राहकों से पेनल्टी वसूलता है, लेकिन ये पेनल्टी अलग-अलग बैंकों और उनके नियमों के आधार पर बदल सकती है। जैसे ही आप अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद करते हैं, बैंक द्वारा निर्धारित कुछ शुल्क (Pre mature FD charges) काटे जाते हैं, जिससे आपका प्राप्त ब्याज कम हो सकता है। हर बैंक की अपनी नीति होती है, और इसमें बदलाव भी हो सकता है। इन पेनल्टी शुल्कों के कारण, ग्राहकों को कभी-कभी उम्मीद से कम रिटर्न मिलता है।


प्री-मैच्योर एफडी पर पेनल्टी -


जब किसी बैंक में जमा एफडी राशि को समय से पहले निकाला जाता है, तो पेनल्टी (Pre-mature FD charges) का निर्धारण उस राशि की मैच्योरिटी तारीख, अवधि और राशि के आधार पर किया जाता है। यह शुल्क फाइनल ब्याज भुगतान या फिर जो धनराशि वापस की जाती है, उस पर लागू होता है। विभिन्न बैंकों जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसी, पीएनबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक में प्री-मैच्योर निकासी पर पेनल्टी दरें अलग-अलग हो सकती हैं। ग्राहक इन बैंकों की वेबसाइट पर जाकर पेनल्टी चार्ज की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 प्री-मैच्योर FD निकालने पर एसबीआई के चार्ज - 


एसबीआई में जमा राशि की समय से पहले निकासी पर अलग-अलग शुल्क लागू होते हैं। पांच लाख रुपये तक के जमा पर 0.50 प्रतिशत (SBI pre-mature FD penalty) तक का शुल्क वसूला जाता है। जबकि पांच लाख रुपये से अधिक राशि पर निकासी के लिए एक प्रतिशत तक का शुल्क लिया जाता है। यह पेनल्टी जमा राशि और निकासी के समय निकाले रुपयों के आधार पर बैंक द्वारा निर्धारित की जाती है। ग्राहकों को यह ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए कि उन्हें समय से पहले अपनी राशि निकालने से बचना चाहिए।


प्री-मैच्योर FD विड्रॉल पर HDFC बैंक का चार्ज -


HDFC बैंक ने डेढ साल पहले लागू नई नीति के तहत समय से पहले या आंशिक रूप से जमा राशि निकालने पर ब्याज दर में बदलाव किया है। अब, यदि किसी ग्राहक को समय से पहले धनराशि निकालनी है, तो उस पर मिलने वाली ब्याज दर जमा की तारीख और समय अवधि के आधार पर 1 प्रतिशत (HDFC pre-mature FD charge) कम होगी। यह बदलाव बैंक की नीतियों के अनुसार किया गया है और ग्राहकों को इस पर ध्यान देना चाहिए।


PNB बैंक में प्री-मैच्योर FD पर चार्ज -


PNB बैंक देश के अग्रणी बैंकों में से एक है। बैंक के एफडी को लेकर नियमों के अनुसार, जब किसी ग्राहक को अपनी जमा राशि समय से पहले निकालनी होती है तो बैंक 1 प्रतिशत तक का शुल्क (PNB pre-mature FD charge) वसूलता है। यह शुल्क सभी प्रकार की जमा योजनाओं पर लागू होता है, चाहे वह किसी भी तरह की हो। समय से पहले राशि निकालने पर यह शुल्क बैंक द्वारा निर्धारित किया जाता है और यह ग्राहकों को पहले से इस बारे में जानकारी देता है, ताकि वे निर्णय लेने से पहले इस पेनल्टी के बारे में सोच सकें।

ICICI बैंक के प्री-मैच्योर FD पर शुल्क -


बैंक में जमा की गई राशि पर ब्याज तब तक मिलता है जब तक वह तय समय तक बैंक में बनी रहती है। यदि कोई व्यक्ति बीच में अपनी जमा राशि निकालता है तो बैंक पेनल्टी चार्ज करता है। ICICI बैंक (ICICI bank Pre-mature FD charges) की नीति के अनुसार, अगर किसी ग्राहक ने एक साल के भीतर अपनी जमा राशि निकाली तो उस पर 0.50 प्रतिशत तक पेनल्टी लागू होती है। एक साल के बाद यदि जमा राशि निकाली जाती है, तो पेनल्टी बढ़कर 1 प्रतिशत हो जाती है। यह पेनल्टी ग्राहकों को समय से पहले जमा राशि निकालने के नुकसान के बारे में सचेत करती है।

क्या कहता है कैनरा बैंक का नियम -


एफडी को मैच्योरिटी टाइम से पहले निकालने पर कैनरा बैंक अपने हिसाब से पेनेल्टी चार्ज लगाता है। केनरा बैंक की ओर से यह 1 प्रतिशत (Canara bank Pre-mature FD charges) तय किया गया है। यह नियम कुछ साल से कैनरा बैंक की ओर से कुछ विशेष प्रकार की एफडी पर लागू है। बैंक की ओर से स्वीकार की गई यानी जारी एफडी या रिन्यूवल कराई जाने वाली 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू या एनआरओ एफडी को इसके मैच्योरिटी टाइम यानी प्रीमैच्योर पीरियड में बंद कराने या पैसों की निकासी करने पर यह चार्ज लिया जाता है। कुछ परिस्थितियों में ये पेनेल्टी माफ भी है, यह नियम घरेलू और एनआरओ एफडी या टर्म डिपोजिट (term deposit) पर प्री मैच्योरिटी में पैसे निकालने पर लागू होता है।


YES बैंक का क्या है नियम-


समय से पहले FD के पैसे लेने पर यस बैंक के पेनेल्टी चार्ज अलग हैं। यह बैंक 181 दिनों से पहले एफडी तुड़वाने या बंद करने पर 0.75 प्रतिशत तक पेनल्टी (YES bank Pre-mature FD charge) लगाता है। एफडी के लाभ प्रदान करने के हर बैंक के अपने नियम व शर्तें हैं। इस बैंक से 182 दिन बाद एफडी बंद करने पर नियम है कि इस स्थिति में ग्राहक पर 1 प्रतिशत तक पेनल्टी लगाई जाए।


बैंक ऑफ इंडिया का नियम -


प्री-मैच्योर एफडी पर अगर बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के पेनल्टी चार्जेज की बात करें तो यह बैंक पांच लाख रुपये से कम पैसे एफडी के निकालने पर  कोई पेनल्टी चार्ज नहीं लेता। दूसरा नियम यह भी है कि एफडी में जमा रकम की निकासी एक साल के बाद करने पर ग्राहक से पेनल्टी (Bank of India Pre-mature FD charges) चार्ज नहीं लिया जाएगा।  यहां पर यह नोट करना जरूरी है कि एक साल से पहले अगर कोई ग्राहक पांच लाख  रुपये से कम पैसों की निकासी एफडी खाते से करता है तो यह बैंक पेनेल्टी लगा देगा, जो  राशि अनुसार 1 प्रतिशत होती है।


एफडी तुड़वाने पर कब नहीं लगती पेनेल्टी-


यह जरूरी नहीं है कि हर बार एफडी तुड़वाने पर पेनेल्टी ली जाएगी। कुछ स्थितियां ऐसी भी होती हैं कि एफडी तुड़वाने पर पेनेल्टी नहीं ली जाती। अगर जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में एफडी तुड़वाने पर कोई पेनेल्टी (Pre-Mature FD charge rate) नहीं ली जाती। इसके अलावा अगर रिन्यू करवाने के लिए एफडी को पहले ही बंद किया जा रहा है और पैसों की निकासी की जा रही है तो भी कोई पेनेल्टी चार्ज नहीं वसूला जाता। यहां पर यह भी बता दें कि एफडी तुड़वाने पर पेनेल्टी संबंधी यह जानकारी उपरोक्त बैंकों की वेबसाइट पर पूर्व में दिए गए डेटा पर आधारित है।