Gold And Silver Price : 12 हजार गिरे चांदी के भाव, सोने में भी गिरावट का दौर जारी
HR Breaking News : (Gold And Silver Down) सोने और चांदी की कीमतों पर इन दिनों हर किसी की नजर टिकी हुई है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव ने काफी बड़े-बड़े झटके दिए हैं। बीते दिनों लगातार ऊपर की तरफ जाते हुए सोने और चांदी की कीमतों में एकदम से गिरावट देखी गई है। अब फिर पिछले महीने से सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर चला हुआ है कभी-कभी हल्के उछाल के बाद भी सोने और चांदी के भाव (Gold And Silver Price) अपने हाई लेवल से नीचे ही बने हुए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच डर का माहौल फैल गया है।
जैसा कि आप लोग जानते हैं युद्ध जैसी स्थितियों में सोने और चांदी के भाव ऊपर की तरफ जाते हैं लेकिन इन दिनों इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के समय में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स की तरफ से भी सोने और चांदी की कीमतों को लेकर लगातार नए-नए अंदाज लगाए जा रहे हैं।
आज 18 मार्च, बुधवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट का दौर देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज भाव में कितनी आई गिरावट तथा अब सोने और चांदी के भाव (Latest Gold And Silver Price) क्या चल रहे हैं-
12 हजार गिरी चांदी
आज एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) ने 2,54,897 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुआ और फिर लगभग 12000 रूपये की गिरावट के बाद चांदी के भाव 2,42,803 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। फिलहाल चांदी के भाव एमसीएक्स पर 2,47,317 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
MCX पर सोने के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) की बात की जाए तो आज सोने के भाव में 1,56,075 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच किया और फिर लगभग 4525 की गिरावट के बाद सोने के भाव 1,51,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच (Gold Rate Down) गए। फिलहाल सोने के भाव 1,53,058 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।