LPG सिलेंडर के लिए केवाईसी जरूरी, आधार कार्ड भी इंपोर्टंट, जानें कैसे करें घर बैठे सत्यापन
HR Breaking News : (LPG cylinder) देश भर में एलपीजी सिलेंडर की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। सरकार की तरफ से एलपीजी यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि अब एलपीजी सिलेंडर का गैस कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड से जुड़ी ई केवाईसी करवाना जरूरी हो गया है। बीच सिलेंडर को लेकर सरकार की तरफ से बनाए गए नए नियमों के अनुसार अब घरेलू एलपीजी यूजर्स को भी आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करवाना पड़ेगा। अगर ई केवाईसी के बिना आप सिलेंडर की बुकिंग (lpg cylinder booking rules) करते हैं तो इसमें आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
फर्जीवाड़ा होगा खत्म
एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder new rules) को लेकर सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम के पीछे कई बड़े-बड़े कारण है जैसे - पिछले कई दिनों से चल रही गैस की कमी के बीच भी सही लोगों तक सप्लाई पहुंचाना, ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग को खत्म करना तथा फर्जी कनेक्शन पर रोक लगाना आदि। कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिला कि लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे, अब इस पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार (Government News) की तरफ से आधार कार्ड आधारित केवाईसी के प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है।
घर बैठे होगी LPG Aadhaar e-KYC
सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर को लेकर बनाई गई इस नए नियम को पूरा करने के लिए अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब आप फोन के माध्यम से ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके LPG Aadhaar e-KYC कर सकते हैं।
फोन के माध्यम् से आपके चेहरे या फिर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए जारी आपके e-KYC के प्रोसेस को पूरा कर दिया जाएगा और अगर अब तक आपने e-KYC नहीं करवाई है तो जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर ले ताकि गैस सब्सिडी या अन्य सेवाओं में आपको कोई दिक्कत नहीं आए।
LPG Aadhaar e-KYC का मतलब
LPG e-KYC का मतलब है अपनी गैस कनेक्शन की पहचान (LPG Aadhaar e-KYC) को आधार से ऑनलइन वेरिफाई करना। इसमें आपका आधार नंबर और चेहरा/फिंगरप्रिंट से यह चेक किया जाता है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है। इससे सरकार यह भी वेरीफाई करती है कि गैस सब्सिडी (LPG Aadhaar e-KYC) सही व्यक्ति तक पहुंचे।
ऑनलाइन e-KYC करने का प्रोसेस
- अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें।
- ऐप में e-KYC या Aadhaar Verification ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें।
- अपने फेस या फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन पूरा करें।
e-KYC के लिए होगी इन चीजों की जरूरत
LPG e-KYC करने के लिए (Process For e-KYC online) आपको आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल तैयार रखनी चाहिए, ताकि प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके। अगर आप e-KYC नहीं करते हैं, तो गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी आ सकती है, सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है, आपकी जानकारी अपडेट नहीं होगी और कुछ मामलों में सब्सिडी पूरी तरह से रोकी भी जा सकती है।
