त्यौहारी सीजन में गिर रही सोने-चांदी की कीमत, ज्वेलरी खरीदने से पहले जानें असली नकली की पहचान
Gold Rate Update : त्योहारी सीजन आ चुका ही है और इस सीजन में बहुत से लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करेंगे। त्योहारी सीजन के नजदीक आने पर सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ज्वेलरी खरीदने से पहले उसकी असली नकली की पहचान करनी जरूरी है। इनकी कैसे चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Gold Rate Update) : त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ डिजाइन और कीमत देखकर फैसला न करें। खरीदारी के दौरान आभूषण की शुद्धता की पुष्टि करना भी जरूरी है। इसके लिए अब ग्राहकों को अलग से किसी जांच केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन की मदद से ज्वेलर की दुकान पर ही हॉलमार्क की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के बीआईएस केयर एप (BIS Care App) का इस्तेमाल करना होगा।
6 अंकों का नंबर डालते ही मिलेगी जानकारी
आभूषण पर दर्ज छह अंकों के अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी (Alphanumeric HUID) नंबर के जरिए उसकी पहचान की जा सकती है। ग्राहक को मोबाइल में बीआईएस डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वेरीफाई एचयूआईडी विकल्प चुनकर हॉलमार्क का नंबर दर्ज करना होगा। इससे संबंधित आभूषण का आधिकारिक रिकॉर्ड और उसकी शुद्धता से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे (Nidhi Khare, Secretary, Department of Consumer Affairs) के अनुसार, इस सुविधा से ग्राहक खरीदारी के समय ही आभूषण की प्रमाणिकता जांच सकते हैं।
65 करोड़ से अधिक सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग
देश में जुलाई 2021 से एचयूआईडी आधारित हॉलमार्किंग व्यवस्था (HUID based hallmarking system) लागू है। इसके बाद अब तक 65 करोड़ से ज्यादा सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग की जा चुकी है। फिलहाल सोने के आभूषणों के लिए 9, 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट की सात श्रेणियां निर्धारित हैं। देश के करीब 400 जिलों में हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री अनिवार्य है।
हर आभूषण पर हॉलमार्क जरूरी नहीं
नियमों के तहत कुछ वस्तुओं को अनिवार्य हॉलमार्किंग से छूट दी गई है। इनमें दो ग्राम से कम वजन के सोने के सामान, कुंदन, पोल्की और जड़ाऊ आभूषणों की कुछ श्रेणियां, कुछ निर्यात उत्पाद तथा चिकित्सा और औद्योगिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। सोने की बुलियन को भी इस व्यवस्था से छूट प्राप्त है।
चांदी खरीदते समय भी जांचें एचयूआईडी
सोने की तरह चांदी के आभूषणों और वस्तुओं के लिए भी एचयूआईडी (HUID) आधारित हॉलमार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है। एक सितंबर 2025 से लागू इस व्यवस्था के तहत अब तक 90 लाख से अधिक चांदी की वस्तुओं की हॉलमार्किंग हो चुकी है। देश में चांदी के कारोबार से जुड़े करीब 30 हजार पंजीकृत ज्वेलर्स हैं। ऐसे में चांदी खरीदते समय भी हॉलमार्क और उपलब्ध एचयूआईडी जानकारी की पुष्टि करना ग्राहकों के लिए जरूरी है।
देश में 1,565 हॉलमार्किंग केंद्र (Hallmarking Center)
15 अक्टूबर 2026 तक देश में BIS के साथ पंजीकृत ज्वेलर्स की संख्या 2,10,155 बताई गई है। वहीं, देशभर में 1,565 मान्यता प्राप्त असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर हैं। इनमें 1,561 केंद्र सोने और 327 केंद्र चांदी की हॉलमार्किंग से जुड़े हैं। BIS की ओर से बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों की बिक्री के मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है।