hrbreakingnews.com

sone chandi ka rate : चांदी का रेट 1 साल पहले वाला हुआ, 2 दिन में ऐतिहासिक गिरावट

sone chandi ka rate :  त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने चांदी की कीमतों में तेजी आने के बजाय भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन गिरते जा रहे हैं। कल 22 अक्टूबर और आज 23 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट आई है। चांदी एक बार फिर से एक साल पहले के भाव पर आ गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। 

 
sone chandi ka rate : चांदी का रेट 1 साल पहले वाला हुआ, 2 दिन में ऐतिहासिक गिरावट

HR Breaking News - सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल दोनों कीमती धातुओं के रेट काफी नीचे आ गए हैं। कल श्याम मार्केट बंद होने से पहले एमसीएक्स पर सोने 2 प्रतिशत तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी (chandi ka rate) में 5% की गिरावट आई। इस गिरावट के चलते चांदी 2 लाख से नीचे आ गई है। वहीं सोना भी 1,40,000 के आसपास कारोबार करता नजर आया है। वैश्विक बाजार में सोने का भाव सस्ता होकर $4000 प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी (gold silver live rate) के भाव बुरी तरह से नीचे गिरे हैं। कॉमेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, आज चांदी 1.94% सस्ती होकर 53.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जबकि सोना 0.74% सस्ता होकर 4,030.30 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया है। 

घरेलू बाजार में सोने चांदी की कीमत - 

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार खुलते ही सोना (sone ka rate) सस्ता होकर 1,42,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1,96,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई है। 

MCX पर सोने चांदी का लाइव रेट - 


आज 23 अक्टूबर को एमसीएक्स (MCX gold silver rate) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,42,453 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 0.60% यानी 866 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं गुरुवार को सोना 1,43,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाली 1 किलो शुद्ध चांदी (Chandi ka bhav) की कीमत 1,95,477 रुपए है। इसमें आज 2.07% यानी 4,122 रुपए की भारी गिरावट आई है, जबकि गुरुवार को चांदी 1,99,599 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। 

देश के प्रमुख शहों में सोने की कीमत - 


नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (sone ka bhav) 1,42,270 है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,30,104 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,703 रुपए है। 


मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,634 रुपए है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,42,510 रुपए है, 18 कैरेट सोना 1,06,883 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 

उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोनेकी कीमत 1,42,550 है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,671 रुपए प्रति दस ग्राम है। वही 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,06,913 रुपए प्रति दस ग्राम है। 


हरियाणा में आज 23 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,1598 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,42,470 बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,06,853 रुपए प्रति 10 ग्राम है।