Gold silver price : आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, चेक करें नई कीमतें

Latest gold or silver price : सोने और चांदी की कीमतों पर अक्सर हर किसी की नजर टिकी रहती है। सोने और चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव होते रहते हैं। आज 5 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हुआ है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News - (gold or silver price) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। होली पर भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव आया था। आज 5 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा बदली है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों () को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से। 


सोने और चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी को नया हाई लेवल रिकॉर्ड बनाया था और उसी दिन शामं के समय कीमतों में अचानक गिरावट आ गई, जिसके बाद से कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल को टच नही किया है। उस समय सोने की कीमतों ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल आंकड़े को टच किया था, वहीं चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच किया था। फिलहाल सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे है।

 


आज MCX पर सोने के ताजा भाव 


आज MCX पर 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rate) 1,64,510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate) 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है जोकि हाई लेवल से काफी नीचे है।


MCX पर चांदी के ताजा भाव


आज 5 मार्च के दिन MCX पर चांदी के भाव (Latest Silver Price) में भी बदलाव देखा गया है। फिलहाल चांदी 2,59,001 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

 

एक्सपर्ट्स का क्या कहना?


आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट (Gold Or Silver Rate) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी रेट एक झटके में आसमान छूने लगते हैं तो कभी अचानक नीचे आ जाते है। कल बुधवार और आज वीरवार 5 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 


एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमोडिटी बाजार में आगे उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती (strength in US dollar) देखी जा रही है और अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पहले से अधिक हो गई है। ऐसे हालात में इन्वेस्टर्स सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की तरफ रूख ले रहे हैं।