home page

Gold Loan : 10 ग्राम सोने पर इतना मिलेगा लोन, जान लें पूरा हिसाब किताब

gold loan latest rates 2026 :भारतीय लोग त्योहारों और शादी-ब्याह के मौके पर सोने की खरीद करते हैं, क्योंकि यह निवेश का भी अच्छा ऑप्शन है और अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर आर्थिक परेशानी को भी दूर करता है। इस समय सोने का ताजा रेट क्या चल रहा है। यह बात शायद सभी को मालूम हो, लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि बैंक सोने पर कितना लोन देते हैं और कितना ब्याज चुकाना पड़ता है और महीने की कितनी EMI देनी होगी। आईये नीचे खबर में पूरा हिसाब किताब समझते हैं। 

 | 
Gold Loan : 10 ग्राम सोने पर इतना मिलेगा लोन, जान लें पूरा हिसाब किताब

HR Breaking News - (Gold Loan)। आज देशभर में सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही है। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये तोला मिलने वाला गोल्ड अब 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। भारत में सोने को सेफ ऐसट माना जाता है।

भारतीय लोग त्योहारों और शादी के मौके पर सोने की खरीद करते हैं। सोना एक सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प ही नहीं है। मुसीबत के समय सोना अहम भूमिका निभाता है। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर बैंक से गोल्ड लोन (Gold Loan Rule) ले सकते हैं। आज हम नीचे खबर में विस्तार से जानेंगे कि 10 ग्राम सोने पर कितना लोन मिल सकता है। 


घर में रखा सोना आएगा खूब काम - 

 


इस बात में कोई दौराय नहीं है कि पिछले एक दो साल में सोने के रेट जिस रफ्तार से बढ़े हैं आज आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन अगर आपके घर में पहले से सोना के गहने रखे हुए हैं, तो वही सोना मुश्किल समय में आपके बहुत काम आ सकता है अचानक पैसों की जरूरत पड़ने जैसे इलाज, बच्चों की फीस, शादी या किसी और जरूरी काम के लिए आपको तुरंत पैसे चाहिए हों, तो बैंक से सोने पर लोन लेना एक आसान रास्ता बन सकता है, क्योंकि गोल्ड लोन के अलावा अन्य किसी भी तरह का लोन लेने में काफी समय लगता है। 

 

10 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलेगा -


सबसे पहले यह जानते हैं कि सोने की वैल्यू के हिसाब से बैंक कितना लोन ऑफर करते हैं। बता दें कि बैंक सोने की पूरी कीमत का लोन (Gold Loan) नहीं देते हैं। वे सोने के वैल्यू का एक हिस्सा ही देते हैं, जिसे LTV यानी Loan to Value कहा जाता है। RBI के नियम के अनुसार (RBI LTV rules gold loan), 2,50,000 रुपये तक के छोटे लोन पर बैंक सोने की कीमत (gold rate) का 85% तक लोन दे सकते हैं। 2,50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक के लोन पर यह सीमा 80% है और 5 लाख से ऊपर के लोन पर 75% तक लोन मिलता है। 

1.50 लाख कीमत के सोने पर कितना मिलेगा पैसा - 


मान लीजिए आपके पास 10 ग्राम 22 कैरेट सोना (22 carat gold loan value) है और बाजार में उसकी मौजूदा कीमत करीब 1,50,000 रुपये है। बैंक या गोल्ड लोन कंपनियां आमतौर पर सोने की कुल कीमत का 75 से 80 प्रतिशत तक लोन देती हैं। अगर कंपनी 75% लोन देती है, तो आप अपनी जरूरत के लिए 1,12,500 रुपये तक ले सकते हैं। वहीं, अगर आपको 80% की वैल्यू मिलती है, तो आपकी लोन राशि बढ़कर 1,20,000 रुपये तक हो जाएगी। 


यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से पूरा अमाउंट लेना चाहते हैं या उससे कम। ध्यान रखें कि लोन की यह रकम सोने की शुद्धता और उस दिन के मार्केट रेट के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।


गोल्ड लोन पर लगेगा इतना ब्याज - 

देश के बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC और ICICI में ब्याज दर करीब 8.5% से 12% तक है। SBI में दर करीब 8.70% से शुरू होती है। कुछ NBFC में यह दर 9.5% से लेकर 18% तक भी जा सकती है। इसलिए लोन (gold loan interest rate) लेने से पहले अलग अलग बैंक की दर जरूर चेक करें। थोड़ा सा फर्क भी आपकी जेब पर असर डाल सकता है। 

EMI कैसे चुकानी होगी

सोने के लोन में आपको कई तरीके मिलते हैं. आप हर महीने EMI देकर लोन चुका सकते हैं. इसके अलावा एक विकल्प यह भी होता है कि आप हर महीने सिर्फ ब्याज (gold loan monthly interest payment) भरें और साल के अंत में पूरा मूल पैसा एक साथ चुका दें। इसे बुलेट पेमेंट (gold loan bullet repayment) कहा जाता है। अगर आप 1 लाख रुपये का लोन 8.7% सालाना ब्याज पर 12 महीने के लिए लेते हैं, तो आपकी EMI करीब 7,000 रुपये के आसपास हो सकती है। अगर आप सिर्फ हर महीने ब्याज भरते हैं, तो यह रकम लगभग 850 रुपये के आसपास बनेगी। लोन लेते समय बैंक प्रोसेसिंग फीस भी लेते हैं, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है। 

गोल्ड लोन लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें - 


घर में रखा सोना सिर्फ तिजोरी की चीज नहीं है, वह जरूरत के समय आपकी ताकत बन सकता है। लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस (loan processing fee), भुगतान का तरीका और समय सीमा जरूर समझ लें। गोल्ड लोन लेने से पहले EMI की कैलकुलेशन जरूर करें। अगर आप समय पर किस्त नहीं भर पाते हैं तो अधिक चार्ज चुकाना पड़ता है।