{"vars":{"id": "93802:4123"}}

sone chandi ka bhav : नवरात्रि के दूसरे दिन सोने और चांदी में भारी गिरावट, चेक करें अपनी सिटी का रेट 

sone chandi ka bhav : नवरात्रि के दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को गिरावट के साथ ओपन हुआ है। आज 12 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी (gold silver price) में भारी गिरावट देखने को मिली है। पितृपक्ष समाप्त हो गया है और कल से ही बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी शुरू हो गई इसके बावजूद दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला जारी है। अगर आप सोने चांदी के खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो नीचे खबर में अपनी सिटी का ताजा भाव जरूर चेक करें।

 

HR Breaking News - सोने चांदी की कीमत आए दिन खेल कर रही है। कभी दोनों कीमती धातुओं में बंपर उछाल देखने को मिलता है तो अगले ही पल बड़ी गिरावट दर्ज की जाती है। आज 12 अक्टूबर 2026 को सोने -चांदी (sone ka rate) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना 1200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में 1300 रुपये डाउन आई है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता चांदी महंगी - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार बाजार में आज सोने और चांदी के भाव (aaj sone chandi ka bhav) में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला है। एक तरफ कॉमेक्स पर सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में तेजी दर्ज की गई है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.19% सस्ता होकर 4,208.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी को कॉमेक्स पर 0.12% तेजी के साथ 61.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। 

घरेलू बाजार में सोने और चांदी में गिरावट - 


घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (gold silver latest rate) की बात करें तो दोनों में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना सस्ता होकर 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है इस समय 1 किलो चांदी का ताजा भाव 2,25,000 रुपए बना हुआ है। 


MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - 


एमसीएक्स पर सोने और चांदी (MCX Gold Silver Live Rate) दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय 12:10 के आसपास एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 के डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,50,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.86% यानी 1300 रुपये की गिरावट आई है, जबकि शुक्रवार 10 अक्टूबर को सोना 1,51,499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। 


एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत (chandi ka bhav) 2,24,320 रुपये है। इसमें आज 0.64% यानी 1332 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं गुरुवार 10 अक्टूबर को चांदी 2,25,755 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 


 दिल्ली में गोल्ड रेट -


आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 15,113 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने के लिए 13,855 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोने के लिए 11,339 रुपये प्रति ग्राम देने होंगे।

 मुंबई में सोने का भाव -


आज मुंबई में एक ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 15,098 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोना 13,840 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,324 रुपये प्रति ग्राम का है।


चेन्नई में सोने का रेट -


आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,098 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,840 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,370 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है।


 कोलकाता, बेंगलुरु में सोने का लेटेस्ट प्राइस - 


कोलकाता, बेंगलुरु में 24 कैरेट एक ग्राम सोना 15,098 रुपये का है। 22 कैरेट की कीमत 13,840 रुपये और 18 कैरेट का भाव 11,324 रुपये प्रति ग्राम है।


अहमदाबाद में चांदी का ताजा रेट -


अहमदाबाद में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,400 रुपये है। वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत 24,000 रुपये और एक किलो चांदी का रेट 2,40,000 रुपये है।

हैदराबाद में सोने की कीमत


आज यानी 12 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद में एक ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए 15,098 रुपये देने होंगे। 22 कैरेट सोने की कीमत 13,840 रुपये, जबकि 18 कैरेट का भाव 11,324 रुपये प्रति ग्राम है।