Gold or silver price : आज होली के दिन भी बदले सोने और चांदी के भाव, चेक करे नई कीमतें

gold or silver price : पिछलें कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढाव का दौर चल रहा है। सोने और चांदी के भाव पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है। आज होली के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। आइए खबर में जान लेते है आज के ताजा रेट-
 

HR Breaking News : (Latest Gold Price) सोने और चांदी की कीमतों को लेकर चर्चाए आए दिन तेज हो रही है। पिछले साल में सोने और चांदी की कीमतें काफी बढ़ी हैं। दोनों ने कई बार नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस साल भी इनकी कीमतों में तेजी बनी हुई है। 29 जनवरी को सोना और चांदी (gold or silver price hike) अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन उसी दिन शाम को अचानक कीमतें गिर गईं। इसके बाद पूरे फरवरी महीने में कीमतें उस रिकॉर्ड स्तर तक दोबारा नहीं पहुंच सकीं। आज होली के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। आइए खबर में जानते है सोने और चांदी की कीमतों के बारे में विस्तार से।


जैसा कि आप जानते हैं, जब युद्ध जैसी अनिश्चित स्थिति बनती है तो निवेशक डर जाते हैं। ऐसे समय में वे अपना पैसा सुरक्षित जगह, जैसे सोना और चांदी, में लगाना (Latest Gold Price) पसंद करते हैं। इससे सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और उनकी कीमतें ऊपर चली जाती हैं और इन दिनों इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतें ऊपर जा रही हैं, और आज 3 मार्च को भी इनके भाव में बदलाव देखने को मिला है।

 

 

MCX पर सोने के भाव


आज MCX पर सोने की कीमतों (Gold Rate On MCX) का जिक्र करे तो, फिलहाल सोना 1,64,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जोकि अपने हाई लेवल से काफी नीचे चल रहे है।
 

MCX पर चांदी के भाव


चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से काफी नीचे चल रहे है। आज होली के दिन चांदी के भाव (Silver Rate On MCX) की बात करे तो, फिलहाल चांदी 2,58,514 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 


इन दोनो धातुओं के हाई लेवल की बात करे तो सोने का हाई लेवल रेट 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है तथा चांदी का हाई लेवल प्राइस 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम है।