State Bank of India की धांसू स्कीम, 200000 जमा करने पर मिलेगा 85000 का लाभ
Bank FD - अगर आप सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं, तो State Bank of India (SBI) की यह एफडी स्कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, बैंक की 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट में ₹2,00,000 जमा करने पर मैच्योरिटी पर करीब ₹85,000 तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है... इस स्कीम से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (SBI Bank FD Rates)। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर लंबी अवधि की एफडी योजनाएं (fd schemes) ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि अगर आप सिर्फ ₹2 लाख निवेश करते हैं, तो तय अवधि पूरी होने पर आपको ₹85,049 तक का फिक्स रिटर्न मिल सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ग्राहक कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक अलग-अलग टेन्योर पर 3.05% से 7.15% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ऐसे में निवेशक अपनी जरूरत, जोखिम प्रोफाइल और फाइनेंशियल (financial) लक्ष्य के अनुसार एफडी की अवधि चुनकर सुरक्षित रिटर्न पा सकते हैं।
5 साल की FD पर वर्तमान ब्याज दर-
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 5 साल की एफडी स्कीम (bank fd schemes) में सामान्य नागरिकों को फिलहाल 6.05% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से ऊपर) के लिए यह दर 7.05% है, जबकि अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से ऊपर) को 7.15% तक ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।
इसके अलावा बैंक 444 दिनों की ‘अमृत वृष्टि’ स्पेशल एफडी (‘Amrit Varsha’ Special FD) पर भी आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहा है, लेकिन लंबी अवधि में सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए 5 साल की एफडी को ज्यादा फायदेमंद विकल्प माना जा रहा है।
₹2 लाख की FD पर मिलने वाला ब्याज-
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rates) की 5 साल की एफडी स्कीम में ₹2,00,000 निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹2,70,035 मिलेंगे। इसमें लगभग ₹70,035 का फिक्स ब्याज शामिल होता है।
वहीं, अगर आप वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से ऊपर) हैं और SBI में ₹2,00,000 की 5 साल की एफडी (FD Rate) करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपकी कुल रकम करीब ₹2,83,652 हो सकती है। यानी इसमें ₹83,652 तक का फिक्स ब्याज मिलेगा।
इसके अलावा, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से ऊपर) हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda FD Rate) की 5 साल की एफडी स्कीम में ₹2,00,000 जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹2,85,049 मिल सकते हैं। इसमें करीब ₹85,049 का फिक्स ब्याज शामिल रहेगा।
