Gold Price 9 November : एक दिन में 1,400 रुपये उछला सोना, जानें 18, 22 और 24 कैरेट का रेट
HR Breaking News (Gold Price) धनतेरस और दिवाली का त्योहार बीत गया है और आज गोवर्धन पूजा के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। लंबे समय बाद एक बार फिर सर्राफा बाजार में चमक लौट आई है। एक ही दिन में सोने की कीमतों (Gold Silver Rate) में 1,400 रुपये का उछाल आया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
आज MCX पर दिसंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी (Chandi ke Rate) तकरीबन 4,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,88,979 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची है। वहीं, सोना वायदा (Gold Silver Price 9 November ) भी 1,400 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,933 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रिकॉर्ड हाई से कितने गिरे सोने-चांदी
जोरदार उछाल के बाद भी अभी सोना-चांदी ऑल टाइम हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। 29 जनवरी 2026 को MCX पर सोना 1,93,096 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। आज की तेजी के बाद यह हाई लेवल से तकरीबन 50 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता है। MCX पर चांदी (Silver on MCX) का ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था। यह अपने रिकॉर्ड स्तर से तकरीबन 2,31,000 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है।
9 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का ताजा रेट
MCX पर कीमतों में पल-पल बदलाव नजर आते हैं। वहीं, स्थानीय सर्राफा बाजार में जीएसटी (GST), लोकल टैक्स और मेकिंग चार्ज के साथ रेट तय होते हैं।
दिल्ली (Delhi Gold Rate)
24 कैरेट सोना 1,43,910 रुपये
22 कैरेट सोना 1,31,918 रुपये
चांदी 999 - 1,88,370 रुपये प्रति किलो।
मुंबई (Mumbai Gold Price)
24 कैरेट सोना 1,44,160 रुपये
22 कैरेट सोना 1,32,147 रुपये
चांदी 999 -1,88,700 रुपये प्रति किलो
बेंगलुरु (gold in bengaluru)
24 कैरेट सोना 1,44,270 रुपये
22 कैरेट सोना 1,32,248 रुपये
चांदी 999-1,88,850 रुपये प्रति किलो।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना
विदेशी बाजारों में सोने के भाव (Gold prices in foreign markets) में 1.6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हुई है। न्यूयॉर्क में सोना उछलकर $4,129 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 2.8 प्रतिशत की तेजी के साथ $53.31 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
किन कारणों से बढ़े सोने के दाम
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं, जिससे महंगाई का दबाव कम हो सकता है। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से दुनिया के दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो गया है।