Gold Price : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 18 से 24 कैरेट तक के ताजा दाम

Gold Rates :सोने की कीमतों में कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए साल पर जहां सोने के रेट में बढ़ोतरी हुई थी वहीं, अगले ही दिन सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट भी देखने को मिली थी। हालांकि इस बीच में सोना लगातार रिकॉर्ड (Gold record) बनाता नजर आ रहा है। आज 3 जनवरी को एक बार फिर घरेलू व अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच निवेशकों के बीच भी सोना एक सुरक्षित विकल्प बन रहा है।

 

HR Breaking News (Gold Price Update) 3 जनवरी को सुबह के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट 4392.94 प्रति औंस बने हुए हैं। इसी के साथ एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर फरवरी 2026 के एक्सपायरी वाले सोने के दाम 136438 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

 


इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। आईबीजेए के मुताबिक आज 3 जनवरी को एक बार फिर सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। आज सुबह के समय 24 कैरेट सोने के भाव 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। सोने के यह रेट शुक्रवर को बाजार बंद  होने पर थे। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इसीलिए दोनों दिन सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के दाम लागू रहते हैं।

 

सोने की कीमत 
वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज देश में सोने की कीमत (Gold Price) 136360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गई हैं। इस बीच दिल्ली के सराफा बाजार में सोना इससे भी अधिक महंगा दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के रेट 139440 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लगातार सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के हाजिर भाव 4392.94 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं। वहीं, एमसीएक्स (MCX Gold Rates) पर फरवरी 2026 के सोने के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है और बढ़त के बाद यह कीमत 13648 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी के साथ देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। 


जानें महानगरों में क्या हैं सोने के रेट 


देश के अलग-अलग शहरों में जीएसटी एवं मेकिंग चार्ज (GST Making Charge) लागू होने के बाद सोने की अलग-अलग कीमतें दर्ज की जाती हैं। ऐसे में आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 136360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 125000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 102310 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 3 जनवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 136210 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 102160 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। 

कल्चरल कैपिटल कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 136210 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 124860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 102160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।

कहां क्या चल रहे हैं सोने के दाम


बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 136260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 124910 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, आज 3 जनवरी को यहां 18 कैरेट सोने की रेट (18K Gold Rate) 102210 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 136360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 125000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 102310 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

किसी के साथ मेरठ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, चंडीगढ़, जयपुर में भी सोने के यही रेट हैं। गुजरात के शहर अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 136260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का रेट 124910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 102210 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।