Gold Price : सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी के भी कम हुए दाम, जानिये आज के ताजा रेट
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब इसकी कीमतों में गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Gold Silver Price Fall) दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News-(Gold Silver Price) सोने की कीमतों में तेजी का दौर अब थम गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के ताजा बाजार भाव में दोनों कीमती धातुओं के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से खरीदारों को कुछ राहत (Sone ka Rate) मिल रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग के असर से कीमतों में ये बदलाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। खबर में जानिये सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में हलचल के बीच भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार तेजी के बाद अब सोने की रफ्तार (Gold Price Today) पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम भी नीचे आ गई है। आज यानी 13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। साथ ही साथ 22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram gold price) पर कारोबार कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-
24 कैरेट गोल्ड की कीमत- 1,62,360 रुपये
22 कैरेट गोल्ड की कीमत- 1,48,840 रुपये
18 कैरेट गोल्ड की कीमत- 1,21,770 रुपये
गिरावट के पीछे ये है कारण-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। हाल के दिनों में डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। इसके साथ ही साथ महंगाई को लेकर बनी चिंता भी निवेशकों की स्ट्रैटेजी को प्रभावित करता नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना (Sone ka rate) लगभग 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। जोकि पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा नीचे आ गिरा है।
पश्चिम एशिया का बढ़ गया संकट-
इस समय वैश्विक बाजारों पर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का बड़ा प्रभाव देखा जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई ने ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Price) में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं ग्लोबल सप्लाई को लेकर चिंता में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर होती नजर आ रही है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। इसी रास्ते से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई (Sone ka rate) गुजरती है।
चांदी के भी लुढ़के दाम-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं 13 मार्च की सुबह चांदी की कीमत (Silver Price Today) घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की हाजिर कीमत लगभग 86.99 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।