Gold Price : फरवरी के आखिरी दिन सोने में आया बंपर उछाल, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम 

Gold Price : बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों ने इन्वेस्टर्स को बंपर रिटर्न दिया है। अब निवेशकों की निगाहें सोने से जुड़े अपडेट पर टिकी हुई है। आज 28 फरवरी को फरवरी माह के आखिरी दिन एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Price Updates) में बंपर उछाल आया है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में।
 

HR Breaking News- (Gold Price) जहां एक और रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अचानक से सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी। वहीं अब एक बार फिर फरवरी महीना जाते-जाते सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। अगर आप भी आज सोना (Gold Price) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
 


दिल्ली में सोने-चांदी के भाव 


राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rates) 1,64,700 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते दिनों इसके भाव 162900 चल रहे थे। दूसरी ओर चांद की कीमतों में मिला जुला असर देखने को मिला है। दिल्ली में चांदी की वायदा कीमतों (Silver futures prices in Delhi) में गिरावट देखी गई है। इस दौरान चांदी 2,500 रुपये कम होकर 2,68,000 प्रति किलो पर बेची जा रही है।

 

कितने में मिल रही एक किलो चांदी 


जहां एक ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत (Silver price in spot market) में गिरावट देखी गई है और वायदा बाजार में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर इसमें मजबूती देखने को मिल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,85,000 रुपए रुपये प्रति किलो देखा गया है और IBJA के आंकड़ों के मुताबिक यह 2,66,700 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

 

MCX पर गोल्ड सिल्वर के रेट 


MCX पर गोल्ड सिल्वर के रेट (Gold Silver Rates on MCX)  की बात कर तो यहां पर 2 अप्रैल 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट (2026 gold contracts)  में 133 रुपए की गिरावट रिकॉर्ड की गई है और यह है उसके गिरावट के बाद 1,61,971 रुपए पर बंद हुई है।

इसके साथ ही चांदी के मार्च डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग के दौरान 3% से ज्यादा की मजबूती देखी गई जो 2,67,900 रुपये तक पहुंच गई। बड़ी बात है कि इस बार चांदी की कीमतें 29 जनवरी को 4 लाख का आंकड़ा पार कर 4,20,048 रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां हाजिर चांदी का भाव  (spot silver price) बढ़कर 89.72 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

 

 

क्यों आ रहा सोने में उतार-चढ़ाव 


जानकारो का कहना है कि इस उतार-चढ़ाव के पीछे कई कारण है। एक्सपर्ट का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के चलते इन्वेस्टर्स सोने-चांदी को सेफ-हेवन मानकर इन कीमती (Gold Silver Rates) धातुओं की खरीदी कर रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार आगामी समय में अमेरिकी आर्थिक डेटा और ईरान-अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत से ही बाजार की दिशा तय होगी।