Gold Price Crash : ऑल टाइम हाई से इतना नीचे फिसला सोना, अब इतने में मिलेगा एक तोला
HR Breaking News (Gold Price) नवरात्री के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सोना खरीददारो के पास इन शुभ दिनों सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। कीमतों में गिरावट के चलते सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price) ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर आज सोने का भाव (Gold and silver prices on MCX) 1,37,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,17,026 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। घरेलू वायदा बाजार में मार्केट खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में 2,248 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और चांदी की कीमत में 8397 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। बीते दिनों MCX पर सोने की कीमत 1,39,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और चांदी की कीमत 2,25,423 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड से कितने कम हो गए दाम
इससे पहले 29 जनवरी 2026 को सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उस समय में सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यानि अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सोना 42,968 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ चुका है।
इसके साथ ही चांदी की कीमतें (Chandi Ke Rate) 29 जनवरी 2026 को 4,20,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। जहां से अब चांदी 2,02,974 रुपये प्रति किलो ग्राम नीचे आ गई है।
दिल्ली में गोल्ड के रेट
24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rates) 1,40,500 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,28,800 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,05,410 रुपये
एक किलो चांदी का भाव 2,29,900 रुपये
क्यों आ रहा सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरानी बिजली प्लाँट पर पर हमले को 5 दिन के लिए टालने की घोषणा की गई है, उसके बाद यही लग रहा था कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव में अब कमी आ रही है। हालांकि आज ईरान के द्वारा जवाब दिया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं की है। जिस वजह से फिर भू राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान (US President Donald Trump's statement) के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, लेकिन आज फिर तेजी लौट आई है। इस वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।