Gold Price : अचानक लुढ़क गया सोना, अब इतना हो गया 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2025 से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। परंतु अब सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Price) से परेशान लोगों को राहत मिली है। आज सोना सस्ता हो गया है। अगर आप ऐसे में गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट -

 

HR Breaking News - (Gold Rate)। सोना वे चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी के बाद अब गिरावट आई है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोना नए-नए रिकॉर्ड बना रहा था, लेकिन अब अचानक लुढ़ककर नीचे आ गया है। सोने की कीमतों में पिछले दिनों आई तेजी के पीछे कुछ मुख्य कारण थे, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ (Tariff update) बढ़ा दिया था, जिसकी वजह से राजनीतिक तनाव उत्पन्न होने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। 

इस वजह से महंगा हुआ था सोना -

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से सोने की कीमतें साथ में आसमान पर जा पहुंची। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी (Sone chandi Ka Bhav) में ही पैसा लगाने लगे। इसका नतिजा यह हुआ है कि सोना महंगा होता चला गया। लेकिन अब कई देशों के बीच चल रही टैरिफ वॉर (Tariff War) रूक चुकी है और निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी है। जिसकी वजह से सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप ऐसे में सोने व चांदी (Gold Silver Price) के गहने बनवाने की योजना बना रही हैं तो आपके लिए यह मौका बेहतर साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। 

22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव - 


झारखंड की राजधानी रांची के सराफा बाजार में सोने की कीमतों (God Price Today) में आज उतार चढ़ाव देखने को मिला है। 26 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 98,600 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमतों की बात करें तो 1,28,000 प्रति किलोग्राम की दर से बेची जा रही है।


चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट - 


रांची ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में आज यानी 26 जुलाई को जबरदस्त गिरावट देखी गई है। आज चांदी 1,28,000 प्रति किलो ग्राम बिक रही है, जबकि कल यानी 25 जुलाई को चांदी (Silver Price) 1,29,000 प्रति किलोग्राम बेची जा रही थी। इसका मतलब यह है कि चांदी की कीमतों में 1000 की गिरावट आई है।

कितना सस्ता हुआ सोना - 

रांची के सराफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोना (22 and 24 carat gold rate) लुढ़कर नीचे आ गया है। 24 कैरेट सोना 25 जुलाई को 99,070 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, आज इसकी कीमत 98,600 प्रति 10 ग्राम है। यानी सोने की कीमतों में 470 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो कल यानी शुक्रवार को यह 94,350 प्रति 10 ग्राम  की दर से बचा जा रहा था। वहीं, आज इसकी कीमत 93,900 प्रति 10 ग्राम है यानी सोने के भाव (sone Ka Bhav) में 450 रुपए की कमी आई है। 

बोकारो में आज सोने का भाव 

22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम 

और चांदी 1,16,000 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है।


जमशेदपुर में सोने का रेट - 


22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92,100 रुपये
 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 100,550 रुपये
चांदी 1,12,950 रुपये प्रति किलो है।


 देवघर में गोल्ड का रेट - 


22 कैरेट सोने की कीमत 89,907 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव  98,080 रुपये प्रति 10 ग्राम 
चांदी का दाम 1,12,950 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है।