Gold Price Hike : 3600 रुपये चढ़े सोने के भाव, अब इतनी हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold rate today : सोने के भाव ने खरीददारों के छक्के छुड़ा रखे हैं। कुछ दिन पहले तक गिरावट पर चल रहे सोने के दामों (Gold-Silver Price 13 March ) में अब जबरदस्त बढ़ौतरी दर्ज की गई है। ये प्रति 10 ग्राम पर 3600 रुपये अधिक हो गए हैं। लोगों को 24 कैरेट सहित 22 कैरेट सोना भी महंगे रेट में मिल रहा है। चांदी के रेट भी अब तेजी से दौड़ रहे हैं। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वैलरी शोरूम पर जाने से पहले 10 ग्राम गोल्ड के रेट (gold rate update) जरूर जान लें।
HR Breaking News - (gold price today)। सोना खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए होली के रंग बेरंग होते नजर आए हैं। कुछ समय पहले तो लोगों को यही उम्मीद थी कि होली पर सोने के रेट (sone ka bhav) हाई नहीं होंगे, लेकिन सोने के दामों ने आज ऊंची छलांग लगा दी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय में सोने के रेट (gold price) में और भी बढ़ौतरी होगी। इस समय सोने के दामों में अचानक उछाल आने से सर्राफा बाजार में तो हलचल की ही है, साथ ही तगड़ी बढ़ौतरी होने से सबको चौंकाया है। माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक सोना चांदी के दामों (sona chandi ka daam) में इसी तरह से उतार चढ़ाव बना रहेगा।
अब ये हो गए सोना-चांदी के दाम-
सोने-चांदी के रेट (sona chandi ka rate) इस समय तेजी पर ट्रेड कर रहे हैं। आज वीरवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम छलांग लगाते हुए दिखाई दिए। खबर में जानिये सोना चांदी के लेटेस्ट रेट।
22 और 24 कैरेट सोने के दाम-
– 22 कैरेट सोने का रेट इस समय 79,670 रुपए (22 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। कल बुधवार को ये 79,258 रुपए प्रति तोला थे। 24 कैरेट सोने के दाम 86,915 रुपये (24 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं। इसी तरह से ही सोना चांदी के रेट दिल्ली के सर्राफा बाजार में हैं। कल 24 कैरेट सोने के भाव 86,462 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बने हुए थे।
– चांदी का ताजा भाव -
फरवरी में 1 लाख रुपये प्रति किलो के भाव को पार कर चुकी चांदी अब फिर तेजी पर ट्रेड कर रही है। आज 13 मार्च को चांदी 99,425 रुपए (chandi ka rate) प्रति किलो के भाव से बिकी। कल इसके रेट 98,594 रुपए प्रति किलो थे।
इतने दिन में आया भारी उछाल -
इस समय सर्राफा बाजार में जहां तेजी देखी जा रही है वहीं शेयर बाजार का हाल बुरा है। इसका फायदा विदेशी निवेशकों को मिल रहा है। सर्राफा बाजार (bullion market) की बात करें तो दो सप्ताह में ही सोने के भाव (gold rate today 13 march) में जबरदस्त अंतर आया है। इसमें 3600 रुपए तक की बढ़ौतरी प्रति 10 ग्राम पर हुई है। हालांकि वीरवार को सुबह के सत्र में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ था लेकिन 2 सप्ताह के अंतर को देखें तो सोने के रेट हाई ही हैं।
विदेशी निवेशक भारत से हो रहे बाहर-
इस साल के शुरू से ही भारत में शेयर बाजार (share market) गिरावट में चल रहा है। सेंसेक्स से लेकर निफ्टी तक रेड जोन में हैं।इस कारण विदेश निवेशक भारत को छोड़कर चीन का रुख कर रहे हैं। नवंबर से लेकर अब तक शेयर बाजार (stock market)में रिकॉर्ड गिरावट आई है। विदेशी निवेशकों के बाजार से पैसा खींचने के बाद यह स्थिति बनी है। इस स्थिति के बीच ही सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विश्व स्तर पर भी सोने में रिकॉर्ड (gold rate all time high price) बढ़ोतरी जारी है। एक्सपर्ट की सलाह है कि इस समय सोना बेशक महंगा लग रहा हो लेकिन फिर भी यह सोने की खरीदी करने का सही समय हो सकता है। क्योंकि इसके दाम और बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों की मानें तो इस साल के अंत तक 10 ग्राम सोने के रेट 1 लाख (sona chandi ka bhav)तक पहुंच सकते हैं।
हालमार्क से पहचाने शुद्ध सोना-
असली सोने की पहचान असल में हॉलमार्क (gold hollmark)में ही छिपी है। जब भी आप सोने के गहने खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि हॉलमार्क को नजरअंदाज न कर जाएं। सोने की गुणवत्ता तो हॉलमार्क से ही पता चलेगी। यह सोने की सरकारी गारंटी है जो ग्राहक को असली सोना होने का भरोसा दिलाती है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (bureau of indian standards) की ओर से ही हॉलमार्क निर्धारित किया जाता है। 999 हॉलमार्क अंक जहां मिले वहां समझ लें कि यह 24 कैरेट सोना है। 22 कैरेट सोने पर 916 लिखा होता है और इसी के गहने (such sone ki pahchan) ज्यादा बनाए और बेचे जाते हैं। ये हॉलमार्क नहीं दिए होते तो समझ लें कि आपके साथ धोखा हुआ है। यह भी जान लें कि सोने-चांदी में जीएसटी(GST on gold)और मेकिंग चार्ज जैसे शुल्क शामिल करने के बाद इनके दामों में बदलाव आ जाता है।