Gold Price Prediction: लग गया पता, साल 2026 में इतना महंगा होगा सोना
HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों ने इस वर्ष साल 2025 में नए रिकॉर्ड ऊंचाई देखी है। अब सोना निवेशकों के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 2026 में सोने का भाव कहां तक जा सकता है। अब एक्सपर्ट ने सोने की कीमतों को लेकर अपडेट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि 2026 तक सोने की कीमतें (Gold Price Prediction) कहां तक जा सकती है।
सेफ हेवन इंवेस्टमेंट है सोना
बहुत से लोग सोने को हमेशा ही सेफ हेवन इंवेस्टमेंट (Gold Investment) के रूप में मानते हैं और इस कारणवश सोने में इन्वेस्टमेंट करते हैं। इस वजह से जब हर तरफ अनिश्चितता का माहौल होता है तो ऐसे में निवेशक सोने को सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानते हैं। लेकिन अब इस सोने की कीमतों में तेजी के बाद लोग शादी ब्याह या किसी और वजहों से गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए ये मुश्किल वक्त है।
अभी क्या चल रहे सोने के भाव
देशभर में 10 ग्राम सोना (Gold Price Prediction 2026) लगभग 1.30 लाख में बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 में दुनिया की इकॉनमी बहुत अस्थिर हो सकेगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक बड़े फाइनेंशियल संकट की भविष्यवाणी की थी, जिससे पूरा बैंकिंग सिस्टम हिल सकता है। अगर यह अस्थिरता बनी रहती है तो इन्वेस्टर्स को सोने-चांदी जैसे सेफ जगहों की ओर ले जाएगी। बताया जा रहा है कि सोने की कीमतें 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।
क्यों बढ़ेंगी सोने की कीमतें
रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2026 में देशभर में कई विपरित परिस्थितियां आ सकती है। इन परिस्थितियों में बैंकिंग सेक्टर की अस्थिरता और पूरी अर्थव्यवस्था का अस्त-व्यस्त आदि शामिल है। इस हिसाब से कीमती धातुओं की मांग पहले से हो रही है। इस वजह से इच्छुक निवेशकों की बढ़ती मांग से कीमतों (sone Ke Rate) में इजाफा हो सकता है।
एक साल में कितने बढ़ेंगे रेट
एक्सपर्ट का कहना है कि 2026 में सोने की कीमतों (Gold prices in 2026) में 25 से 40 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इस हिसाब से देखें तो सोने का भाव लगभग 1.63 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।