Gold Price Prediction : आ गई रिपोर्ट, 2027 में इतने का होगा 10 ग्राम सोना
HR Breaking News- (Gold Price) बीते कुछ दिनों की तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन अब कुछ दिनो से गिरावट के बाद कीमतें पीक से नीचे आ गई है। अब हाल ही में सोने से जुड़ी एक नई रिपोर्ट (Gold Price Report) सामने आई है, जिसने आम आदमी को चौकां दिया है।रिपोर्ट के अनुसार आगामी कुछ सालों में सोने-चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंचने वाली है।
आगामी वर्ष में कितने होंगे सोने-चांदी के भाव
रिपोर्ट के अनुसार, जिस दिशा में वैश्विक हालात जा रहे हैं, उसे देखते हुए यही लग रहा है कि साल 2027 तक सोने का भाव (Sone Ke Bhav) 8,650 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के आसार ह। वहीं, इस दौरान चांदी 220 डॉलर प्रति औंस के नए आंकड़ें पर पहुंच सकती है।
केलकुलेशन को समझें तो रिपोर्ट के अनुसार 2027 की चौथी तिमाही तक 10 ग्राम सोने का भाव (2027 Gold Rate) तकरीबन 2.83 से 3 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, चांदी की कीमत 7.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।
किन कारणों से आई सोने में तेजी
एनालिस्ट्स का कहना है कि दुनिया का जियोपॉलिटिकल और फाइनेंशियल ऑर्डर में तेजी (Increase in financial orders) से बदलाव आ रहा है। रिपोर्ट में सेल अमेरिका ट्रेड का जिक्र भी किया गया है। यानी की अमेरिकी डॉलर और वहां के बॉन्ड मार्केट में कमजोरी आई है।
अब कागजी मुद्रा (Fiat Currency) से इन्वेस्टर्स का भरोसा उठ रहा है और सरकारी बैलेंस शीट्स पर भार बढ़ रहा है। ऐसे अनिश्चित माहौल में इन्वेस्टर्स अपनी पूंजी सेफ करने के लिए सेफ हेवन माने वाले सोने-चांदी की ओर से रूख ले रहे हैं। जापानी बॉन्ड्स में सेलिंग ऑऊट और येन में उतार-चढ़ाव के चलते भी गोल्ड की मांग में बढ़ौतरी हुई है।
चांदी की कीमतें छुएंगी नई ऊचाईयां
रिपोर्ट के अनुसार सोने (Sone Ke Rate) के मुकाबले चांदी का प्रदर्शन काफी तेज रहा है, जिससे गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 50 से नीचे ट्रेड कर रहा है। नए ग्लोबल रिस्क एनवायरनमेंट में चांदी एक मजबूत एसेट बनकर उभरी है। बैंक ने अनुमान जताया है कि 2026 के आखिर तक चांदी (Silver Rate by 2026) 160 डॉलर प्रति औंस और 2027 के आखिर तक 220 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
2026 में क्या रहेंगे भाव
हालांकि सोने की कीमतों में यह तेजी कुछ खास परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह मकसद तभी हासिल होगा जब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक (Central Banks) हर तिमाही औसतन 8 मिलियन औंस सोना खरीदते रहेंगे। इसके साथ ही गोल्ड ईटीएफ (gold etf) में भी हर तिमाही 4 से 5 मिलियन औंस का इन्वेस्टमेंट बेहद जरूरी है।
अगर अमेरिकी डॉलर में कमजोरी रहती है और रियल यील्ड (Real Yield) में कमी रहती है तो 2026 की चौथी तिमाही तक सोने की कीमतें (Gold Rate In 2026) 6,350 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है और 2027 तक 8,650 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती है।