home page

Toll Free Pass : वाहन चालकों को बड़ी राहत, अब मात्र एक मूवी टिकट की कीमत में महीने भर करें अनलिमिटेड सफर

Toll Plaza : सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हम जब भी आईवी नेशनल हाईवे तथा जीटी रोड से गुजरते हैं तो हमें टोल टैक्स अदा करना होता है। आपको बता दे कि अब आप मात्र एक मूवी टिकट की कीमत में महीने भर का अनलिमिटेड टोल पास बनवा सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं टोल टैक्स से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से।
 | 
Toll Free Pass : वाहन चालकों को बड़ी राहत, अब मात्र एक मूवी टिकट की कीमत में महीने भर करें अनलिमिटेड सफर

HR Breaking News - (NHAI New Update)वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा से गुजरते वक्त महीने भर में केवल 340 रूपये अदा करने होंगे। NHAI विभाग की तरफ से वाहन चालकों के लिए यह नई सुविधा शुरू की गई है।


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI Toll Tax Rule) की तरफ से वाहन चालकों को राहत देते हुए यह नया नियम बनाया गया है। अगर आप रोजाना टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं और भारी भरकम टोल टैक्स देने से परेशान हो गए हैं तो NHAI विभाग की तरफ से जारी किया गया यह नियम आपके लिए काफी लाभकारी (Toll Tax Rule) साबित होगा। जी हां, अब आप केवल एक मूवी टिकट की कीमत महीनें भी के लिए अनलिमिटेड टोल पास बनवा सकते है और भारी-भरकम टोल टैक्स से बच सकते है।

 


340 में मिल रहा अनलिमिटेड टोल पास


साल 2025–26 के लिए इस अनलिमिटेड टोल पास की फीस (Unlimited toll pass fee) 340 रुपये प्रति महीना है जोकि एक मूवी टिकट के बराबर है। बताया जा रहा है कि हर साल इस पास की कीमत में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। एक बार अनलिमिटेड पास बन जाने के बाद आप पूरे महीने में उस टोल प्लाजा से जितनी बार चाहें अपनी कार निकाल सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा।


मान लीजिए आप दिन में दो बार टोल पार (Unlimited toll pass news) करते हैं और एक तरफ का टोल 50 रुपये है, तो महीने का खर्च लगभग 3000 रुपये हो जाएगा। ऐसे में 340 रुपये के पास से आप बेहद ज्यादा बचत कर सकते है।  


इन लोगों का मिलेगा इसका लाभ


मात्र एक मूवी टिकट की कीमत में मिलने वाला यह पास उन लोगों के लिए है जो किसी टोल प्लाजा के 20KM के अंदर रहते हैं। यह सुविधा सिर्फ निजी वाहनों (White Number Plate) के लिए है, कमर्शियल (Yellow Number Plate) गाड़ियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी और गाड़ी पर एक्टिव FASTag लगा होना जरूरी है। बिना FASTag के इस पास का लाभ नहीं मिलेगा।

 


अनलिमिटेड टोल पास बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज


 वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) – गाड़ी आपके या आपके परिवार के सदस्य के नाम होनी चाहिए।
 पता प्रमाण (Address Proof) – जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल (जिससे साबित हो कि आप 20 किमी के अंदर रहते हैं)।
 FASTag आईडी – आपके वाहन का सक्रिय फास्टैग।

इस तरह करे आवेदन


अगर आप भी अनलिमिटेड टोल पास बनवाना चाहते है तो इसके लिए दो तरीके है आप उनमें से किसी एक के जरीए अप्लाई कर सकते है।
ऑनलाइन (IHMCL पोर्टल): आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन : टोल प्लाजा के पास बने POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर दस्तावेज जमा करें और पास तुरंत चालू करवा लें।

10 सेकंड का नियम


अगर टोल पर 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन है या आपको टोल बूथ (Toll Tax New Rule) तक पहुंचने में बहुत देर लग रही है, तो 10 सेकंड नियम लागू हो सकता है। अगर गाड़ियां पीली लाइन से पीछे खड़ी हैं, तो ऐसी स्थिति में आप बिना टोल दिए निकल सकते हैं।