Gold Price : 2030 में 1 ग्राम सोने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे, एक्सपर्ट ने किया दावा
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। पिछले 1 साल के आंकड़ों को देखें तो दोनों कीमती धातुओं में तूफानी तेजी देखने को मिली है। हालांकि कुछ दिनों पहले सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से जबरदस्त उछाल आया है। एक बार फिर चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के करीब जा पहुंची है, जबकि सोना भी महंगा हुआ है। इस बीच एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि अगले 5 साल में गोल्ड की कीमत क्या होगी।
HR Breaking News - (gold prediction 2030)। सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन हो रहा बड़ा बदलाव निवेश को और खरीदारों के बीच टेंशन बढ़ा रहा है। कभी दोनों कीमती धातुओं में बंपर उछाल देखने को मिलता है तो वही कभी एक झटके में सोने की कीमत (gold rate) अर्स से फर्श पर आ जाती हैं। सोने के भाव में लगातार जारी उतार चढ़ाव के बीच खरीदार और निवेशक इस कंफ्यूजन में है कि आने वाले दिनों में रेट बढ़ेंगे या फिर घटेंगे। हाल ही में एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए यह पक्का दावा किया है कि सोने की चाल कैसी रहने वाली है।
दोगुने से तीगुने होंगे सोने के रेट -
जाने माने इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट सभी को चौंकाने वाली है। दरअसल, एक्सपर्ट ने गारंटी के साथ कहा है कि 2030 तक सोने की कीमती (Gold rate hike) उसे स्तर पर जा पहुंचेगी, जिसकी आज किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के आंकड़े और मजबूत महंगाई को देखते हुए ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ ही सालों में सोने के रेट दोगुने से तीगुने हो जाएंगे।
30 हजार रुपये में मिलेगा 1 ग्राम सोना -
अगर मौजूदा रुझान ऐसे ही जारी रहा तो एक्सपर्ट का कहना है कि 2030 तक 1 ग्राम गोल्ड का रेट (Gold Price 2030) ₹30,000 तक जा सकता है। इसका मतलब यह है की अगर आप 10 ग्राम सोने की खरीद करते हैं तो ₹3,00,000 रुपए चुकाने होंगे।
दरअसल समय बीतने के साथ-साथ हमारे पास मौजूद मुद्रा का मूल्य कम हो जाता है, लेकिन सोने की कीमत कभी नहीं कम होती, बल्कि इसमें बढ़ोतरी होती रहती है। यही वजह है कि लोग और अमीर लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, क्योंकि हर कोई इसे मुनाफा कमा रहा है। इसलिए लगातार सोने की मांग बढ़ रही है और कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
रिजर्व बैंक भर रहे सोने से तिजोरी -
आज आम जनता ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सभी देशों के रिजर्व बैंक गोल्ड खरीद कर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। सरकारों द्वारा सोने का भंडार करने से बाजार में गोल्ड (GOld Update) की कमी हो गई है और कीमतों में तूफानी तेजी आई है।
इस वजहसे महंगा होगा सोना -
सोने की कीमतों (Sone ki Kimat) में तेजी आने का एक और प्रमुख कारण खानों से सोना निकालने की लागत हर साल बढ़ती जा रही है और नई सोने की खाने नहीं मिल पा रही। दरअसल, धरती में सोने के भंडार कम हो रहे हैं आपूर्ति कम है, लेकिन मांग ज्यादा है। इसलिए एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले कुछ ही सालों में गोल्ड की कीमत सीधे तिगुनी होने वाली है।
इस समय दुनिया भर में कई देशों के बीच युद्ध जैसा माहौल है। इस स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि अमेरिकी डॉलर का क्या होगा यह कोई नहीं जानता, आर्थिक प्रतिबंधों के डर से रूस और चीन जैसे देश डॉलर की जगह सोने पर निर्भर है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सबसे अहम कारण है।
100% इस आंकड़े को पार कर सकता है सोना
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि महंगाई या मूल्य वृद्धि इस तरह जारी रहती है तो अगले 5 साल यानी 2030 तक रुपए का मूल्य काफी गिर जाएगा। तब हमें छोटी-छोटी चीजों के लिए भारी कीमत चुकानी होगी। इन सभी अनुमानों के आधार पर यह अंदाजा लगाया गया है कि 2030 में 1 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Hike) ₹30,000 तक पहुंच जाएगी। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह सभी परिस्थितियों ऐसी ही रहती हैं तो 100% सोना इस तरह को छू सकता है।