8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर बढ़ौतरी
8th CPC Update : देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। इसी बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि नए वेतन आयोग में कितना फिटमेंट फैक्टर रखा जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्ता से जानते हैं -
HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। सरकार अब वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर में शानदार उछाल जारी करने वाली है। इस वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर (fitment factor hike) 2.86 से लेकर 3.25 प्रतिशत तक का हो जाएगा। इस फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 से ज्यादा हो जाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
इतना रखा जा सकता है फिटमेंट फैक्टर -
देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि कर्मचारियों के कई संगठन ने सरकार ने न्यूनतम 2.86 से लेकर अधिकतम 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर तय करने की मांग कर रही है। अगर सरकार अधिकतम फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) को मान लेती है तो फिर इसके तहत कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी (New Basic Salary) 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 से ज्यादा हो सकती है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांग होगी पूरी -
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की नेशनल काउंसिल (स्टाफ़ साइड) 25 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में अपनी ड्राफ्टिंग कमेटी को बुला लिया है। इस मीटिंग का मकसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मांगों का एक यूनिफाइड मेमोरेंडम तैयार करना है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आ जाएगा।
सैलरी में होगी भारी बढ़ौतरी -
अगर वेतन आयोग के तहत 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को तय कर लेती है तो इसका मतलब ये होगा कि सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर नई बढ़ोतरी कैलकुलेट करने का फॉर्मूला काफी ज्यादा आसान हो जाता है। यह है – सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुणा करें।
बेसिक सैलरी X फिटमेंट फैक्टर = नई बढ़ोतरी
उदाहरण के तौर पर अगर बेसिक सैलरी 17,990 रुपये है और वेतन आयोग 2.86 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor News) के तौर पर तय करता है, तो नई बढ़ोतरी होगी : 2.86X17,990 रुपये = 51,451 रुपये होगी।
फिलहाल, सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई को 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत मिनिमम बेसिक पे 18,000 रुपये मिल रही है।
फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन-
अगर फिटमेंट फैक्टर 3.0 प्रतिशत होता है तो इस स्थिति में मिनिमम सैलरी 54,000 को पार कर सकती है।
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 3.25 प्रतिशत होने पर मिनिमम सैलरी 58,500 के करीब जा सकती है।
अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित हो सकता है नया CPC -
सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत अधिकारियों ने फिटमेंट फैक्टर के तौर पर 2.57 तय किया था। इस वजह से इसमें कोई भी बढ़ोतरी सीधे तौर पर स्टाफ की सैलरी में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करने वाली है। अभी के लिए, फोकस 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के बारे में ‘TOR’ के केंद्र के फैसले की घोषणा पर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक TPR मार्च के आखिर तक और नया CPC अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है।
