Gold Price Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी हुई कमजोर, जानिये क्या है ताजा रेट

Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike) दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें फिकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी के ताजा रेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News-(Gold Price Today) सोने की कीमतों में न रुकने वाली तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 12 मार्च की सुबह सोने की कीमत में 900 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी (Sone ka rate) आने की वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निवेशकों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हँ आज आपके शहर में सोने और चउांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।

 

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना-

 

सोने की कीमत और भी ज्यादा बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। आज यानी 12 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163470 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर कारोबार कर रही है। वहीं मुंबई में कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Gold Price) के बीच सुरक्षित-निवेश वाले एसेट के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

 


दिल्ली में सोने की कीमत-

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 163470 रुपये (Gold Price in Delhi) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। 22 कैरेट सोने का भाव 149860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम-

फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव-

पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में गोल्ड की कीमत (Sone ka rate) 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

जानिये आपके शहर में सोने का रेट-

दिल्ली
22 कैरेट सोना- 149860
24 कैरेट सोना- 163470

मुंबई
22 कैरेट सोना- 149710
24 कैरेट सोना- 163320

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना- 149760
24 कैरेट सोना- 163370

चेन्नई
22 कैरेट सोना- 149710
24 कैरेट सोना- 163320

कोलकाता
22 कैरेट सोना- 149710
24 कैरेट सोना- 163320

हैदराबाद
22 कैरेट सोना- 149710
24 कैरेट सोना- 163320

जयपुर
22 कैरेट सोना- 149860
24 कैरेट सोना- 163470

भोपाल
22 कैरेट सोना- 149760
24 कैरेट सोना- 163370

लखनऊ
22 कैरेट सोना- 149860
24 कैरेट सोना- 163470

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना- 149860
24 कैरेट सोना- 163470


राष्ट्रपति ने कही ये बात-

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Gold Price hike reason) ने बताया है कि ईरान में अब हमला करने के लिए लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा है। इस वजह से ये युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि अमेरिका (Sone ka rate) और उसके सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई ने अपने लगभग सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उनके अनुसार, अब बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है। जब मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो सकता है।


रक्षा मंत्री ने दी जानकारी-

हालांकि अमेरिका के इस बयान के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया है कि इजरायल तब तक लड़ाई को जारी रखेगा, जब तक उसके सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और वो निर्णायक जीत हासिल नहीं कर लेता है। ये लड़ाई तब शुरू (Gold Price Today) हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं।

चांदी का ये है रेट-

दूसरी कीमती धातु के बारे में बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले दिल्ली (Delhi Gold Rate) के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 4,275 रुपये या 1.53 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 86.69 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत (Silver Price Today) 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।