Gold silver price : सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी धड़ाम, जानिये सोना चांदी के नए रेट

Gold Rate Down : सोना अब लगातार सस्ता होता जा रहा है। ग्राहकों को सस्ता सोना (Gold Rate Today ) खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। इसके साथ ही चांदी के दाम (silver price Today) भी गिरे हैं। अगर आप इस समय सोना  चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर समय हो सकता है। आइये खबर में जानते हैं सोना चांदी के ताजा भाव ।
 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate Today)। बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदारों के लिए सबसे खास बात यह रही कि यह सस्ते रेट (gold rate fall today) में खरीदने का मौका मिला। चांदी खरीदने वालों के लिए भी खास मौका रहा, सस्ती चांदी खरीदकर ग्राहकों ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को यादगार बनाया। दोनों ही धातुओं की कीमतें सराफा बाजार में सुबह के समय से ही गिरावट पर कारोबार करती दिखीं।


 हालांकि एक्सपर्ट्स अभी गिरावट (Gold Rate Fall) का सिलसिला जारी रहने की बात कह रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद इनमें फिर से तेजी आ सकती है। यानी उतार चढ़ाव का दौर सोना चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में जारी रहेगा।

MCX पर सोना चांदी के भाव -

MCX पर भी सोना (MCX gold price) सस्ता हुआ है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.38 फीसदी सस्ता होकर 95,228 रुपये प्रति तोला हो गया है। 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 1.16 फीसदी घटकर 96,975 रुपये (silver price today) प्रति किलोग्राम हो गई है। एक सप्ताह पहले सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर था। आज बुधवार को इसमें गिरावट आई है। 

महानगरों में सोने के दाम-

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में (Gold Rate Today In Delhi)आज 30 अप्रैल बुधवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,960 रुपए के करीब है। 24 कैरेट सोने की कीमत 98,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है।

मुंबई : देश की आर्थिक मुंबई (Gold Price Today In Mumbai) में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 89,810 रुपए पर ट्रेड कर रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 97,980 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई : चेन्नई (Gold Rate Today In Chennai) में 22 कैरेट सोना 89,810 रुपए प्रति तोला और 24 कैरेट सोना 97,980 रुपए प्रति तोला के हिसाब से बिक रहा है।

कोलकाता : कोलकाता में 24 कैरेट सोना 97,980 रुपए प्रति तोला और (Gold Rate Today In Kolkata) 22 कैरेट सोना 89,810 रुपए प्रति तोला के भाव पर कायम है।

सोने का भाव गिरने का कारण-

सोने की कीमतों (Gold Price Today) को कई कारक प्रभावित करते हैं। इसमें तेजी व गिरावट इन्हीं कारकों पर निर्भर करती है। फिलहाल अमेरिका और चीन के बीच चल रहा टैरिफ वार और कई देशों में चल रहा संघर्ष सोने में गिरावट (gold price down) के लिए बड़े कारण माने जा रहे हैं। 


इस सप्ताह सोने की मांग अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर घटी है। इस कारण सोने के दाम गिरे हैं। निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद वे सोने में निवेश (gold investment) के लिए आगे की रणनीति अपना सकते हैं।