Gold Price Today : सोना खरीदने का सही मौका, अचानक सोने और चांदी में आई गिरावट, जानिये क्या हैं लेटेस्ट रेट

Gold silver price today : सोने में आई तगड़ी तेजी शुक्रवार को अचानक थम गई है और इसके रेट औंधे मुंह जमीन पर आ गिरे। इसी तरह चांदी (silver price today) में भारी गिरावट आई है। अब ग्राहकों के पास सस्ते गहने खरीदने का शानदार मौका है। कई दिनों से सोना-चांदी (sona chandi ka bhav) में चल रही तेजी के बाद अचानक गिरावट आने से खरीददारों को राहत मिली है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने का भाव (gold rate 21 march) जरूर जान लें।
 

HR Breaking News : (gold rate today) सोना-चांदी की कीमतों (sona chandi ka bhav) ने कई दिनों से ग्राहकों को परेशानी में डाल रखा था, अब इनमें तगड़ी गिरावट होने से सर्राफा बाजार में ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है। लोगों के पास आज सस्ते में सोना चांदी (gold sivler rate) खरीदने का अच्छा मौका है।

कई दिनों से लोग सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे लेकिन रेट में बढ़ौतरी को देखकर उन्हें अपना यह फैसला बदलना पड़ रहा था। इस समय 22 और 24 कैरेट (22 and 24 carat gold price) वाले प्रति 10 ग्राम सोने सहित प्रति किलोग्राम चांदी के रेट भी तेजी से डाउन हुए हैं। शुक्रवार को देश के कई राज्यों के सर्राफा बाजारों में फिर से रौनक लौटती दिखी है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक सोने व चांदी की कीमतों उतार चढ़ाव जारी रहेगा।


सोने-चांदी का ताजा भाव -


MCX पर शुक्रवार को सुबह के सत्र में 10 बजे सोने के भाव (MCX gold price) गिरावट के साथ खुले। इसमें  प्रति 10 ग्राम पर कल की तुलना में 266 रुपये की गिरावट देखी गई। इसी तरह से प्रति किलो चांदी के दाम भी कल की तुलना में 595 रुपये (chandi ka bhav) गिर गए हैं।

इस गिरावट के बाद आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 90,370 रुपये (sone ka bhav) दर्ज किया गया है। अगर बात करें 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की तो यह 82,850 रुपये हो गया है। आज चांदी की कीमत   1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह रहा उतार-चढ़ाव -


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया था। इसके बाद फिर MCX (Multi-Commodity Exchange) पर सोना 1,500 रुपये फिसला और इसके बाद यह 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सोने ने विश्व स्तर पर 3,065 डॉलर (gold price today) प्रति औंस का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके बाद रेट कम हुए हैं।

इस साल के आंकड़ों को देखें तो अब तक 16 प्रतिशत का उछाल विश्व स्तर (international gold rate) पर सोने में आ चुका है। MCX पर 1 साल के दौरान सोने के दाम 35 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव  डॉलर इंडेक्स और US Fed की ओर से ब्याज दरों पर लिए जाने वाले निर्णय पर भी निर्भर करती हैं।