Gold Prices : सोने और चांदी की कीमतों में अब क्या आया बदलाव, जानें लेटेस्ट अपडेट
Gold Prices :सोने और चांदी की कीमतें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन सोने और चांदी में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार सोने की हाल की स्थिरता भविष्य को और ज्यादा सुनहरा बना रही है। वहीं, चांदी की चमक में भी फिर से इजाफे के अनुमान लगने लगे हैं।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने और चांदी की कीमतों को कई कारक प्रभावित करते हैं। सोने की सबसे बड़ी मांग इंटरनेशनल स्तर पर रहती है। रिजर्व बैंकों की ओर से लगातार सोना खरीदा व बेचा जाता रहता है। वहीं, ज्वेलरी के लिहाज से भी सोना काफी इंपोर्टटेंट है। वहीं, चांदी इंडस्ट्री के लिहाज से बहुत जरूरी धातू है।
MCX पर चांदी और के क्या हैं दाम
अब इस समय में MCX पर 10 ग्राम सोना (10 grams gold on MCX) 1,61,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी सेशन में सोना 1,59,673 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो बीत शुक्रवार बढ़ गया। सोने के भाव में 2,027 रुपये की तेजी देखी गई है। MCX पर चांदी (Silver on MCX) 2,68,300 प्रति किग्रा पर ओपन हुई है, जबकि पिछली बार यह 2,62,191 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
स्थिर हो रहे सोने और चांदी के दाम
सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता आती दिखाई दे रही है। असामान्य परिस्थितयों में भी सोने व चांदी में ज्यादा बढ़ौतरी नहीं हुई है। इसका असर भविष्य में भी कीमतों पर देखा जा सकता है। महीनाभर पहले सोने चांदी ने जो झटका निवेशकों को दिया था, उसके बाद से सोने चांदी के निवेशकों को हिला दिया है। नए निवेशक अब बढ़ती कीमतों के दौर में भी सोने चांदी से दूर हैं।
आगे क्या रहेगी सोने चांदी की कीमत
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के बावजूद, राजकोषीय और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच केंद्रीय बैंक की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग की वजह से सोना (Sone ka bhav) दशकों में अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की राह पर बनता दिख रहा है।
अमेरिकी आंकड़ों के जारी होने से पहले धातु में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहने वाला है। इससे फेड की नीतिगत राह पर नई स्पष्टता आने की उम्मीद लगाई जा रही है। सोने के दाम साल के अंत तक 2 लाख पार जा सकते हैं तो चांदी फिर से तीन लाख को आराम से क्रोस कर सकती है।