{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate 20 September : 1 महीने में 6 हजार रुपये गिरा सोने का भाव, भविष्य में जानें क्या रहेगी सोने चांदी की कीमत

Gold Rate 20 September : पिछले 1 महीने में सोने की कीमतों में करीब 6000 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट एक बार तो 10000 से भी ज्यादा हो गई थी। सोने और चांदी (Sona chandi bhav) की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। रोजाना सोने चांदी के दाम बदल रहे हैं। 20 सितंबर को भी सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। चलिए जानते हैं भविष्य में सोने का रुख क्या रहने वाला है। 

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate 2026) सोने और चांदी का भाव निरंतर बाजार में ऊपर नीचे होता रहता है। सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। पिछले 7 दिनों की बात करें तो सोने की कीमत (sone ki kimat) बढ़ी है, जबकि एक महीने की बात करें तो सोने की कीमतों में 6000 की गिरावट देखी जा रही है। सोने में गिरावट की वजह इस फेड का लिया गया फैसला माना जा रहा है। हालांकि अमेरिका के फैसले से पहले ही सोना कमजोर होना शुरू हो गया था। 

 

 

पिछले एक महीने में सोने का भाव

तारीख सोने की कीमत (24K)
21 अगस्त 162050
22 अगस्त 163580
23 अगस्त 163580
24 अगस्त 164450
25 अगस्त 164240
26 अगस्त 164240
27 अगस्त 161510
28 अगस्त 161620
29 अगस्त 158730
30 अगस्त 158730
31 अगस्त 157250
01 सितंबर 155950
02 सितंबर 152510
03 सितंबर 155840
04 सितंबर 157150
05 सितंबर 155290
06 सितंबर 155290
07 सितंबर 154640
08 सितंबर 155840
09  सितंबर 154800
10 सितंबर 156000
11 सितंबर 154910
12 सितंबर 154910
13 सितंबर 154910
14 सितंबर 153330
15 सितंबर 153650
16 सितंबर 153930
17 सितंबर 153330
18 सितंबर 154910
19 सितंबर 156330
20 सितंबर 156330

20 September Gold Price
24 कैरेट गोल्ड 156330
22 कैरेट गोल्ड 143300
18 कैरेट गोल्ड 117250

क्या चल रही है सोने की कीमत 
बाजार में 20 सितंबर को सराफा मार्केट (gold price update) की कीमत 24 कैरेट सोने की कीमत 156330 प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 143300 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 117250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। बात करें एमसीएक्स की, तो यहां सोने का बाजार तेजी पर ही बंद हुआ है और 154263 रुपए प्रति 10 ग्राम कीमत दर्ज की गई है। 

चांदी की क्या चल रही है कीमत 


चांदी की कीमत (Chandi ka bhav) पिछले दिनों काफी नीचे आ गई थी, लेकिन अब 2 दिन में ही 12000 रुपये बढ़कर फिर से 242000 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गई है। चांदी की कीमतों में भविष्य में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। चांदी का भाव जनवरी में चार लाख को क्रॉस कर गया था, लेकिन अब वह तेजी नहीं दिखाई दे रही है। 


कितने हो सकती हैं सोने चांदी की कीमत 


सोने की कीमतों (Sone ki kimat) में आगे भी बढ़ोतरी का अनुमान एक्सपर्ट्स की तरफ से लगाया गया है। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार इस सितंबर के अंत तक ही सोना फिर से 160000 के आसपास पहुंच सकता है और त्योहारी सीजन में अक्टूबर में सोने की डिमांड और बढ़ सकती है, जिससे सोने को और सहारा मिलेगा और मांग बढ़ने पर कीमतों में तेजी आने की संभावना है। आगे भविष्य में कुछ दिन में गिरावट आने पर सोने की डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे कीमत को फिर से बल मिल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 ग्राम सोने का भाव इस साल के अंत तक फिर से 180000 को क्रॉस कर सकता है। अजय केडिया के अनुसार भी सोना अपना पुराना रिकॉर्ड दिवाली तक तोड़ सकता है। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर से 300000 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल तक पहुंच सकती है। हालांकि सोने को पूरी तरह से इंटरनेशनल मार्केट प्रभावित करती है। एक्सपर्ट्स का अनुमान हर बार सही हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए निवेश आदि से पहले बाजार की चाल पर अवश्य नजर रखें।

Gold Silver Rate Prediction

सितंबर के अंत तक सोना 1.60 लाख चांदी 2.55 लाख
206 के अंत तक सोना 1.80 लाख चांदी 3 लाख रुपये