Gold Rate 2025 : सोने की कीमतों ने तोड़ डाले रिकॉर्ड, जानिये दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत अपने शहर के रेट
Gold Rate Today : सोने की कीमतों में साल की शुरुआत से ही जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। साल की पहली छमाही में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसे निवेशको तगड़ा इजाफा हुआ है। वहीं, खरीदारों को झटका लगा है। अब सोने के रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। आईए जानते हैं 22 और 24 कैरेट के ताजा -
HR Breaking News - (Gold rate Hike)। सोने के भाव में छप्पर फाड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से ही लगातार सोना महंगा होता जा रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले कई साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना साल 2025 में सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। जनवरी महीने में 75000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर अब निवेश को और खरीदारों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह कितना महंगा हो सकता है।
सोन का रेट -
आज यानी 8 सितंबर को सोने के भाव (Gold Rate) में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बीते सप्ताह शुक्रवार की तुलना में आज सोने में लगभग 800 रुपए की तेजी आई है। सोने में बढ़ोतरी के बाद यह अब 1,10,000 के करीब जा पहुंचा है। इन दिनों में अगर आप भी सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
आज 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold prices) में बढ़ोतरी हुई है। सोना महंगा होकर 1,08,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो इसके रेट 99,500 प्रति 10 ग्राम हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, यूपी, समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट -
8 सितंबर का सोने का भाव
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 99,590 1,08,610
चेन्नई 99,350 1,08,380
मुंबई 99,350 1,08,380
कोलकाता 98,650 1,08,380
जयपुर 99,590 1,08,610
नोएडा 99,590 1,08,610
गाजियाबाद 99,590 1,08,610
लखनऊ 99,590 1,08,610
बंगलुरु 99,350 1,08,380
पटना 99,350 1,08,380
चांदी का ताजा भाव
एक तरफ सोने की कीमतों (Gold Price) में तगड़ा ही इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें (Silver Latest Rate) घटी हैं। पिछले दो-तीन दिनों से चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई थी, लेकिन बीते सप्ताह की तुलना में चांदी के भाव में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना
सोने के भाव (sone ka bhav) में लगातार हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ शुल्क लगाने की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना है और सोने की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनने से निवेशक अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोने (Gold Rate Hike Update) की मांग बड़ी है और इसके भाव साथ में आसमान पर जा पहुंचे हैं। दूसरी और रूस यूक्रेन युद्ध पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता के चलते भी सोने की मांग बड़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से भी सोना महंगा हुआ है
एक्सपर्टस् का कहना है कि फिलहाल जिस तरह से सोने के भाव (Gold Rate Hike) में तेजी आ रही है दीवाली तक इसके रेट 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं।