Gold Rate 21 November : सोना 17,600 रुपये टूटा, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold Rate 21 November : शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और इस मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी ज्यादा होती है। गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आज भी सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। पिछले 9 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 17,600 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। चांदी में भी भारी गिरावट आई है। चलिए जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव रॉकेट की स्पीड से ऊपर की ओर दौड़े थे, लेकिन साल खत्म होते-होते दोनों कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट आई है। आज शनिवार को 1 दिन में सोना 5,200 रुपये और चांदी (Chandi ka Bhav) 4,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। आज 24 कैरेट सोना 1,30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे बिक रहा है। वहीं चांदी 1,60,000 रुपए प्रति किलो के स्तर से नीचे फिसल गई है।
21 नवंबर को सोने का भाव -
ताजा आंकड़ों के अनुसार, 21 नवंबर को 24 कैरेट (24 carat gold rate) यानी 99.9% शुद्ध सोना 5,200 सस्ता होकर 1,29,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने का रेट 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने की कीमत 134500 प्रति 10 ग्राम थी चांदी की बात करें तो आज इसमें ₹4000 की गिरावट आई है 1 किलो चांदी की कीमत 158000 रुपए है। शुक्रवार को 1 किलो चांदी की कीमत 162000 रुपए थी।
सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला पिछले 9 दिन से जारी है। 9 नवंबर को दिल्ली (Delhi gold Rate) के सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 10 दिन में घटकर 1,29,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी जो कारोबारी सत्रों में सोने का भाव 17,600 या लगभग 12% कम हो चुका है।
सोना हाईलेवल से 53,700 सस्ता -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोने का भाव (Sone ka Rate) नवंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस साल जनवरी के आखिर में सोना 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया था। वहीं अब सोना हाई लेवल से 53,700 यानी 29.3% सस्ता हो चुका है।
चांदी हाई लेवल से 2,46,000 रुपये सस्ती -
सोने से ज्यादा चांदी की कीमत (Silver rate down) में गिरावट आई है। शनिवार को 1 किलो चांदी का भाव 1,58,000 रुपए रह गया है। 5 नवंबर को चांदी 1,94,500 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। यानी 16 दिन में चांदी 36,500 या लगभग 19 प्रतिशत गिर चुकी है। 29 जनवरी 2026 को चांदी 4,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अब चांदी हाई लेवल से 2,46,000 यानी 61% सस्ती हो चुकी है।
सोने और चांदी में इस वजह से आई गिरावट?
सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Price) में लगातार आ रही गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बन रहे हालात दोनों कीमती धातुओं को प्रभावित कर रहे हैं। अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और वहां सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न भी बढ़ चुका है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया हुआ है। दरअसल सोना चांदी जब निवेशकों को अच्छा ब्याज नहीं देते हैं, तो ऐसे में बॉन्ड जैसे दूसरे निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है, तो कुछ निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य निवेश विकल्पों में लगाते हैं। इससे बाजार में बिकवाली बढ़ती है और कीमत तेजी से नीचे आती है।