{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Rate : साल 2030 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। इस साल सोने ने अलग ही कीर्तिमान रचा है। रोजाना ही सोना महंगा हो रहा है। सोने के दाम इस साल एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं। वहीं, अब अनुमान आ गया है कि 5 साल बाद सोने के दाम कीतने होंगे। आइए जानते हैं। 

 

HR Breaking News (Gold Rate) 2025 सोने के लिए काफी खास चल रहा है। जितने सोने के दाम 2024 में बढ़े थे उसके लगभग दौगुने दाम तो इस साल की पहली तिमाही में ही बढ़ चुके हैं।

 

सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों में भी खुशी का माहौल है। वहीं आम ग्राहकों की परेशानी है। 5 साल बाद सोने के दाम कितने होंगे, अगर उपभोक्ता यह जान लेंगे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। 

 

सोने ने बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड


इस साल सोने (Gold Rate) ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। साल की शुरुआत में सोना 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। यहां से सोना करीबन 30 प्रतिशत बढ़कर एक लाख के पार जा पहुंचा।

जीएसटी समेत कई सर्राफा बाजारों में सोने के दाम लाख को क्रॉस कर गए तो एमसीएक्स पर अब तक के इतिहास का रिकॉर्ड 99,358 भी टच कर दिया। सोने के यह दाम 22 अप्रैल को रहे थे। 

सोना बना निवेशकों में चर्चा का विषय


सोने की बढ़ती कीमतों ने पिछले काफी लंबे समय से निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें पर इन पर टिकी हुई थी। अगर हम आने वाले समय में सोने की कीमतों (Gold Rate) की बात करें तो यह देखने वाला होगा की आगे के सालों में सोने के रेट में बढ़ोतरी होगी या कटौती। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं। 

निवेश के लिए ज्यादा खरीदा गया सोना


इस साल दस साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में निवेश के नजरिए से 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, आम ग्रहाक सोने से दूर होते गए हैं। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने की खरीद में ज्वेलरी का हिस्सा 25 प्रतिशत गिर गया है। यह 2025 की पहली तिमाही के आंकड़े हैं। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ना ही इसके पीछे प्रमुख कारण है। 


ये हैं आज के समय में सोने के दाम 


27 मई को सोने के दाम एमसीएक्स पर 95002 रुपये प्रति 10 ग्राम के लॉ पर दर्ज किए गए हैं। वहीं, हाईएस्टे रेंज 96064 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। शाम 4.41 बजे सोने के दाम 95,085 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

कल के मुकाबले सोने के दा 852 रुपये यानी -0.89% गिर चुके हैं। सोना (Gold Rate) मंगलवार को 95,600 पर खुला था। वहीं, सोमवार को सोना 95,937 रुपये पर बंद हुआ था। 

2030 तक ये होंगे सोने के दाम


सोने को लेकर समय-समय पर काफी सारी रिर्पोट सामने आती रहती हैं। इनमें से 'गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025' में सोने की कीमतों (Gold Rate) को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इस रिर्पोट में बताया गया है कि आने वाले चार-पांच वर्षों में सोने के भाव (Gold Rate) में क्या कुछ बदलाव आने वाला है। 


गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025 का दावा है कि आने वाले पांच सालों में सोने के रेट 8,900 डॉलर तक हो सकते हैं। अगर हम भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत की बात करें तो यह तकरीबन 7,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक सोने के यह आगामी दाम महंगाई के बढ़ते स्वरूप के अनुसार होंगे। 


ढाई साल बाद ये होगी कीमत 


अगर हम रिपोर्ट के दावे पर भरोसा करें तो सोने की कीमतों में आने वाले काफी समय तक यह बढ़ोतरी बनी रहेगी। इसके मुताबिक आने वाले 2.5 साल में सोने के यह भाव (Gold Rate) 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक हो सकते हैं।

वहीं, 2030 तक सोने की यह कीमत 8900 अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोने की कीमतें (Gold Rate) इन आगामी 5 सालों में ये रेट 8,900 अमेरिकी डॉलर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।