Monsoon 2025 : दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में इस दिन आएगा मानसून, IMD ने बताया कहां कितनी होगी बारिश
Monsoon 2025 Update : उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों में भले ही कई दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। लेकिन, अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों कि किस तारीख को मानसून पहुंचेगा। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Monsoon Update)। मौसम विभाग ने हाल ही मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड़ गर्मी का कहर जारी है और सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच IMD ने एक गुड न्यूज दी है बता दें कि जल्द ही मानसून आने वाला है।
मौसम विभाग (weather Update) की रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर मानसून जून के पहले हफ्ते में आता है लेकिन इस बार 24 मई को ही केरल में मानसून दस्तक दे चुका है। यही नहीं महाराष्ट्र में 35 साल बाद पहली बार इतनी जल्दी मॉनसून (Monsoon Update) ने एंट्री की है। मॉनसून अब तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल की खाड़ी, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है और यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में कब आएगा मानसून -
अगले कुछ घंटों में यहां पहुंचेगा मानसून -
मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, गोवा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में मॉनसून जल्द दस्तक देने वाला है। विभाग के अनुसार मॉनसून (Monsoon 2025 Update) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बीच IMD ने देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। IMD की मानें तो अगले कुछ घंटों के दौरान केरल, मुंबई समेत तटीय महाराष्ट्र, दक्षिण झारखंड, नॉर्थ यूपी और मेघालय में बरसात होने वाली है।
IMD ने बताया किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून -
पिछले 16 साल बाद इस वर्ष समय से 8 दिन पहले मानसून ने दस्तक दी है। लेकिन भले ही देश में मानसून (Monsoon Update) तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है परंतु इसे सभी राज्यों में समय लगेगा। हाल ही मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि देश के विभिन्न राज्यों में मॉनसून किस- किस तारीख को पहुंचेगा। चलिए जानते हैं अपने राज्य का नाम -
इस तारीख को पहुंचेगा मानसून -
दिल्ली-NCR 27-29 जून
उत्तर प्रदेश पूर्वी UP: 20 जून, पश्चिमी UP: 25-30 जून
हरियाणा-पंजाब 29 जून - 2 जुलाई
राजस्थान 25 जून - 5 जुलाई
बिहार-झारखंड 16-18 जून
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ 15-20 जून
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर 25 जून के बाद
उत्तराखंड 25-30 जून
इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट -
मौसम विभाग (Weather update) ने मुंबई में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस बीच उन्होंने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 3 से 4 घंटों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चल सकती हैं और गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 26 मई से 31 मई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बारिश जारी रहेगी. 30 और 31 मई को असम और मेघालय में जोरदार बरसात होने की आशंका है।
31 मई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल -
मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में स्थित राज्यों जैसे बिहार (Bihar weather), झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 से 31 मई तक हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति धंटे की स्पीड से हवाएं और तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, MP और विदर्भ में भी 26 से 29 मई तक हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।