Gold Rate : सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2.70 लाख के पार पहुंचा रेट

Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज हम बार फिर से इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी आने की वजह से इसके रेट सातवें आसमान (Gold Price Today) पर जा पहुंचे हैं। आज चांदी के रेट 2.70 लाख के पार जा पहुंचें हैं। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।

 

HR Breaking News (Gold Price) लगातार गिर रही सोने की कीमतों में अब तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी आने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। इसमें अंतराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार चढ़ाव और डॉलर (Gold Price in Dollar) की मजबूती को सबसे महत्वपूर्ण कारण बताये जा रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


आज इस रेट मिल रही है चांदी

 

सुबह 10 बजे के आसपास कमोडिटी मार्केट में 1 किलोग्राम चांदी का रेट (Silver Rate Today) 2,71,098 रुपये पर जा पहुंचा है। इसमें 5538 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। मई डिलीवरी वाला फ्यूचर कॉम में सुबह 10 बजे 2.09 फीसदी की तेजी है। चांदी ने सुबह 10 बजे तक 2,69,900 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,251 रुपये प्रति किलो (Gold Price) का हाई रिकॉर्ड पर जा पहुंची है। 

सोना का ये है रेट-

सुबह 10 बजे 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate Today) 1,62,184 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें इसमें 659 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोने ने अब तक 1,62,108 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया गया है। 


जानिये क्या है आज का रेट- 

पटना    
24 कैरेट सोने का रेट - 161,990 रुपये
चांदी का दाम - 268,580 रुपये

जयपुर
24 कैरेट सोने का रेट - 162,060 रुपये
चांदी का दाम - 268,680 रुपये

कानपुर
24 कैरेट सोने का रेट - 162,120 रुपये
चांदी का दाम - 268,790 रुपये

लखनऊ
24 कैरेट सोने का रेट - 162,120 रुपये
चांदी का दाम - 268,790 रुपये

भोपाल
24 कैरेट सोने का रेट - 162,250 रुपये
चांदी का दाम - 269,000 रुपये

इंदौर
24 कैरेट सोने का रेट - 162,250 रुपये
चांदी का दाम - 269,000 रुपये

चंडीगढ़
24 कैरेट सोने का रेट - 162,080 रुपये
चांदी का दाम - 268,720 रुपये

रायपुर
24 कैरेट सोने का रेट - 162,020 रुपये
चांदी का दाम - 268,610 रुपये


आने वाले दिनों में ये होंगे सोने और चांदी के रेट

पटना में सोना फिलहाल सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां पर 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,990 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव (10 gram Gold Price) 1,62,250 रुपये चल रहा है। वहीं सोने की तरह पटना में चांदी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,68,580 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,69,000 रुपये है।